Breaking News

अखिल भारतीय कूरियर धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से पकड़ा गया जालसाज

ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 5.58 करोड़ रुपये की अखिल भारतीय कूरियर धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई करते हुए हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को मामले में जानकारी दी। ओडिशा के आर्थिक अपराध शाखा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आरोपी की पहचान मोहाली के रजत कुमार के रूप में हुई है, जिसे चार फरवरी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को भुवनेश्वर लाया गया।

पत्रकार की शिकायत पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा के भुवनेश्वर की एक पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिसके के बाद ओडिशा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पाया कि कूरियर कंपनियों के नाम पर इस्तेमाल किया जा रहा था, जो एक बड़ा घोटाला है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू को इस घोटाले के असली मास्टमाइंड और दुबई में बैठे जालसाजों के बारे में अहम सुराग मिले हैं।

मामले से जुड़े अन्य आरोपी को जल्द पकड़ेंगे- ओडिशा पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए ओडिशा पुलिस ने कहा कि धोखाधड़ी से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आर्थिक कार्यालय विंग ने कहा कि अब तक इस मामले में 17 आपत्तिजनक बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।

About News Desk (P)

Check Also

‘सिल्क रूट की तरह गेम चेंजर होगा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा’, प्रधानममंत्री मोदी बोले

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) रेशम मार्ग ...