Breaking News

पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंडक, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़का

लखनऊ। पछुआ हवा का असर रातों को सर्द कर रहा है, जिससे पारे में गिरावट का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारे के साथ मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा।लखनऊ में भी तापमान सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया।

पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंडक, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़का

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सतही स्तर पर हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर है। आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।साथ ही हवा के प्रभाव से कोहरा भी पड़ने की संभावना है। मुजफ्फरनगर के अलावा बरेली 5.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।

👉मोहन यादव को MP का मुख्यमंत्री बनाने पर विपक्षी हुए धड़ाम, बीजेपी के इस दांव से सपा ने साधी चुप्पी

मेरठ में 6.5, नजीबाबाद में 7.2, फुरसतगंज में 8.5, गोरखपुर 8.8, शाहजहांपुर में 8.9, कानपुर में 9.5 और लखनऊ व चुर्क में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अलीगढ़, बलिया, गाजीपुर, उरई, सुल्तानपुर, बहराइच में पारा 10 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश में अधिकतम तापमान 22 डिग्री से 27 डिग्री के बीच बना रहा।

About Samar Saleel

Check Also

कैम्पा कोला का नया कैंपेन लॉन्च, कोका कोला और पेप्सी को मिलेगी कड़ी टक्कर

• गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा ...