Breaking News

छेड़छाड़ के आरोपियों ने नाबालिग पीड़िता की मां और मौसी को दर्जनों साथियों के साथ मिलकर पीटा व…

कानपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो कि बेहद निंदनीय है। यहां छेड़छाड़ के आरोपियों ने नाबालिग पीड़िता की मां और मौसी को दर्जनों साथियों के मिलकर जमकर पीटा था। पीड़िता की मां और मौसी का उपचार बीते 8 दिनों से हैलट अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, चकेरी थाना क्षेत्र जाजमऊ रहने वाली रूबी की नाबालिग बेटी से क्षेत्र में रहने वाले महबूब ने छेड़छाड़ किया था। रूबी ने 2018 में मुकदमा लिखवाया था। आरोपी लगातार पीडित पक्ष पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। बीते 09 जनवरी को मुख्य आरोपी ने दर्जनों साथियों के साथ रूबी और उसकी बहन रूखसाना पर जानलेवा हमला कर दिया था। दोनो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतका के भाई सलीम खान ने कहा कि.

मृतका के भाई सलीम खान के मुताबिक हम लोग उस दिन ड्यूटी पर थे और हमारी बहने घर पर थी। आठ से दस लोग घर पर घुसे और बहनों के साथ बदसलूकी की। घर से घसीट कर सभी को जमकर पीटा था जान से मारने का प्रयास किया था। पुलिस को सूचना देने को सूचना देने के बाद हम लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। बीते 09 जनवरी को हैलट में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। रूबी की लड़की का केस चल रहा है इसमें इन लोगों ने धमकी थी। केस वापस लेलों वर्ना जान से मार देंगें। जब केस वापस नहीं लिया तो जान से जानलेवा हमला कर दिया।

About News Room lko

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...