ऊंची इमारतों की बात हो तो लोग पेरिस के Eiffel Tower एफिल टॉवर का नाम जरूर लेते हैं। जब कि अब ऐसा नहीं है। हाल ही में दुबई में होटल गेवोरा खुला है। यह होटल अब दुनिया का सबसे ऊंचा हो गया है। आइए जानें होटल के बारे में…
ऊंचाई Eiffel Tower से ज्यादा
पेरिस के Eiffel Tower एफिल टॉवर से भी ऊंचा ये होटल हाल ही में दुबई में दुनिया का सबसे ऊंचा होटल खुला है। होटल गेवोरा 75 मंजिला इमारत में बना है। इसकी ऊंचाई एफिल टॉवर से ज्यादा है। होटल गेवोरा पेरिस के एफिल टावर से भी 56 मीटर ऊंचा है।
मार्किस से भी आगे
इतना ही नहीं यह होटल अब तक दुनिया के सबसे ऊंचे माने जाने वाले होटल जेडब्लू मेरियट मार्किस से भी आगे निकल गया है। जेडब्लू मेरियट मार्किस की ऊंचाई 355 मीटर और इसकी 356 मीटर है।
- गेवोरा होटल देखने में बेहद खूबसूरत है। इसकी पूरी बिल्िडंग गोल्डन कलर में बनी है। इस होटल में सोने के दरवाजे लगाए गए हैं। सबसे खास बात तो यह है कि यहां से बुर्ज खलीफा साफ नजर आता है।
प्लेटिड रिवॉल्विंग डोर्स
इस होटल के अंदर जाने के लिए एंटरेंस बेहद अलग और अनोखा है। गोल्ड प्लेटिड रिवॉल्विंग डोर्स से गेस्ट अंदर दाखिल होंगे। यहां से गुजरने वालों की नजर इसकी खूबसूरती पर अपने आप अटक जाती हैं।
- गेवोरा होटल में बने 528 कमरे बेहद आलीशान और खूबसूरत हैं। इस होटल का सबसे छोटा कमरा भी 43 मीटर स्वेयर का है। यहां पर 4 रेस्टोरेंट के अलावा हेल्थ क्लब और जकूजी भी बना है।
- इसके अलावा यहां 71वें मंजिल पर लग्जरी स्पा स्थित है। यहां ओपन एयर पूल डेक भी है। होटल की छत पर बना पूल बार बेहद अलग है। 356 मीटर ऊपर बने पूल से पूरा शहर नजर आता है।