Breaking News

लोकसभा सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिला अभिनेत्री पूजा भट्ट का समर्थन

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट सिनेमाई दुनिया से थोड़ा दूर ही रहती हैं, लेकिन अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। ऐसे में अब पूजा, भारत जोड़ो यात्रा के साथ जुड़ गई हैं।अभिनेत्री पूनम कौर के बाद अब पूजा भट्ट भी राहुल के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूजा भट्ट,  हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं, जहां उन्होंने #राहुल गांधी के साथ करीब साढ़े किमी पैदल यात्रा भी की। पूजा यात्रा में हिस्सा लेने वाली पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं, उन्हें यात्रा में राहुल के साथ पैदल चलते समय बातचीत करते हुए भी देखा गया।यात्रा में फिल्म अभिनेत्री व निर्माता पूजा भट्ट भी कुछ देर के लिए शरीक हुईं।

यात्रा के दौरान #पूजा भट्ट को राहुल गांधी के साथ चर्चा करते हुए भी देखा गया। यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी। वहीं तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है।

About News Room lko

Check Also

आरएसएस से जुड़ी ‘भारत माता’ की तस्वीर पर विवाद, राजभवन में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम किया गया रद्द

तिरुवनंतपुरम:  केरल सरकार का पर्यावरण दिवस कार्यक्रम विवाद की वजह से राजभवन से हटा दिया ...