Breaking News

अपर नगर आयुक्त ने बारिश के समय जल-जमाव के मद्देनज़र पम्पिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण

लखनऊ। प्रदेश में मानसून की भारी वर्षा होने को दृष्टिगत जलजमाव की स्थिति से बचने के लिए सभी बड़े नाले, मझोले नाले एवं छोटे नाले/नालियों की सफाई व्यवस्था तथा नगर में जल निकासी हेतु स्थापित बाढ़ पम्पिंग स्टेशनो, बैरल, पम्प्स् के क्रियाशीलता की भौतिक जाँच व अवलोकन हेतु अपर नगर आयुक्त अभय कुमार पाण्डेय द्वारा विभिन्न क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

अपर नगर आयुक्त ने बारिश के समय जल-जमाव के मद्देनज़र पम्पिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण

सर्वप्रथम गोमती नगर स्थित बैरल का निरीक्षण किया गया जहाँ पर स्थित पम्प्स् को चलवाकर देखा गया। सभी मशीनरी व पम्प समुचित रूप चलते हुए पाये गये। निरीक्षण के दौरान गोमती नगर स्थित ताज होटल के सामने जलभराव देखा गया। इस जलभराव के निराकरण हेतु क्षेत्रीय अभियंता व जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात शक्ति नगर ढाल स्थित बैरल नंबर-7 व न्यू हैदराबाद बैरल नंबर-6 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। समस्त पम्पिंग स्टेशन व बैरल की स्थिति संतोषजनक पायी गयी। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सिविल महेश वर्मा व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...