Breaking News

दिल्ली में जारी रहेगा सर्दी का प्रकोप, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर पहुंचा 4.3 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में आज सवेरे घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बता दें कि दिल्ली में पिछले मंगलवार को अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। तापमान में कमी संग ही सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और भी बढ़ा दिया। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, दिन के तापमान में भी कमी आएगी। इस कारण जनवरी वाली सर्दी का एहसास और बढ़ेगा। मौसम विभाग की माने तो, आज सुबह के वक्त कोहरा रहने की संभावना व्यक्त की गई थी। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना थी। हालांकि न्यूनतम एक डिग्री कम होकर तीन डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

मंगलवार को दिल्ली में सबसे ठंडा क्षेत्र जाफरपुर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि लोधी रोड पर 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की माने तो, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। वहीं, उत्तर पश्चिम की दिशा से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली की सर्दी में और वृद्धि करेगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

बसपा ने सपा को फिर पछाड़ने की जुगत लगाई, साइकिल की हवा निकालने के लिए नई रणनीति से घेराबंदी

लखनऊ:  बसपा ने सपा को पछाड़कर लोकसभा चुनाव में खुद को दूसरी सबसे ज्यादा सांसदों ...