Breaking News

50 साल के बाद भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं ये एक्ट्रेसेस, नंबर एक की झलक पाने के लिए तडप जाते है फैंस

बॉलीवुड में नई-नई एक्ट्रेसेस का आना जाना तो लगा रहता है। इनमें से कुछ कामयाब होती हैं तो कुछ चकाचौंध की दुनिया के अंधेरे में गुम हो जाती हैं। पर आज हम उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो 80 – 90 की दशक में अपने ग्लैमर का जलवा बिखेर रही थीं। उम्र के 50 वें पड़ाव को पार करने के बाद भी ये एक्ट्रेसस खूबसूरती के मामले में आज की युवा एक्ट्रेसेस को भी पछाड़ देती हैं।

एक्ट्रेस नीना गुप्ता 60 साल की होने के बाद भी अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। आज भी लोग उनके अभिनय को बेहद पसंग करते हैं। पर अभिनय के साथ-साथ नीना के खूबसूरती की चमक अब भी बरकरार है। नीना गुप्ता की 31 साल की एक बेटी मसाबा भी है।

एवरग्रीन अदाकारा रेखा तो आज भी लोगो के दिलो पर राज करती हैं। आज भी लोग इस अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। 65 साल की रेखा अपनी खूबसूरत साड़ी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन आज कल की एक्ट्रेसेस को ब्यूटी के लिए इंस्पायर करती है।

71साल की हेमा मालिनी को यूं ही ड्रीम गर्ल नहीं कहलाती हैं। उनकी खूबसूरती की आज भी मिसाल दी जाती है। शोले फिल्म में उनका बसंती का किरदार तो लोगो के जहन में बस गया है। जब भी वह कहीं जाती हैं तो उनसे फिल्म का डायलॉग ‘चल धन्नो आज बसंती के इज्जत का सवाल है..’ ज़रूर बोलने के लिए कहा जाता है। धर्मेंद्र से शादी करने बाद उनकी दो बेटियां हुईं ईशा देओल और आहना देओल।

डिंपल कपाड़िया की उम्र 62 साल होने के बाद भी लोग उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी और उनके दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं। हालांकि बाद में वह राजेश खन्ना से अलग हो गईं।

अर्चना पूरन सिंह 57 साल की हैं। फिल्मी दुनिया में कम, इन दिनों वह टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में नज़र आ रही हैं। पिछली बार उन्हें हाउसफुल 4 में देखा गया था।

52 साल की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित तो आज भी लोगो के दिलो की धड़कन है। माधुरी दीक्षित 90 के दशक में सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से हैं। डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी करने के बाद बड़े पर्दे पर उनकी मौजूदगी कम होती चली गई। उनके दो बेटे रायन और एरिन है। बता दें कि पिछली बार माधुरी ने डांस रियलिटी शो डांस दीवाने को जज किया था।

अमृता सिंह 62 साल की हो गई हैं। उन्होंने अभिनेतासैफ अली खान से शादी की थी पर आगे चलकर दोनो ने तलाक ले लिया। सैफ-अमृता के दो बच्चे हैं बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम। तलाक के बाद जहां सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली वहीं अमृता रियल लाइफ में सिंगल मदर है।

About News Room lko

Check Also

बढ़ती उम्र और सफेद बालों को लेकर खुश हैं कंगना रनौत, बोलीं – ‘बुज़ुर्ग महिलाओं के लिए राजनीति एक बेहतर रास्ता है…’

  Kangana Ranaut On Ageing: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जवान बने रहने के लिए महंगी से महंगी सर्जरी ...