Breaking News

Ind vs SA: महज 20 रन बनाकर आउट हुए भारतीय टीम के यह खिलाड़ी

India vs South Africa 1st Test 2nd Day Match Live Score Update: विशाखापत्तनम के YS राज शेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले का गुरुवार को दूसरा दिन है। मैच के पहले दिन भारत ने बिना किसी नुकसान के 59.1 ओवर में 202 रन बनाए थे। इससे आगे खेलते हुए दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक भारत ने 7 विकेट खोकर 131.3 ओवर में 494 रन बना लिए हैं।

ये भारतीय खिलाड़ी हैं क्रीज प

रवींद्र जड़ेजा – 20 रन

विराट, रहाणे, विहारी और साहा सस्ते में आउट

भारतीय कप्तान विराट कोहली महज 20 रन बनाकर आउट हुए। विराट का विकेट साउथ अफ्रीका के लिए अपना पहला टेस्ट खेल रहे सेनुरन मुथुसामी ने लिया। कोहली 40 गेंद पर 4 चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे भी महज 15 रन ही बना पाए। रहाणे का विकेट केशव महाराज ने लिया। भारत को छठा झटका हनुमा विहारी के रूप में लगा जो 24 गेंदों में 10 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने।

भारत को सातवां झटका विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के रूप में लगा जो तेज रन बनाने के चक्कर में 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। साहा डेन पीट के शिकार हुए।

मयंक ने ठोका दोहरा शतक

भारत का पांचवां विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा। मयंक ने 371 गेंदों में 23 चौके और 6 छक्कों की मदद से 215 रन की पारी खेली। डीन एल्गर ने मयंक को फुलटॉस गेंद पर ललचाया और पीट के हाथों कैच आउट कराया।

पुजारा हुए बोल्ड

रोहित के आउट होने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पुजारा लंच के बाद पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। उनको वर्नोन फिलेंडर ने आउट किया।

रोहित शर्मा हुए आउट

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा 244 गेंदों में 176 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हिटमैन ने अपनी पहली ओपनिंग टेस्ट पारी में कुल 23 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहित शर्मा केशव महाराज की गेंद पर क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टंप आउट हुए। इस तरह भारतीय टीम को पहला झटका लगा।

About News Room lko

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...