यूपी की रामनगरी (अयोध्या) में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक विवाहित महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ बहुत बुरा सलूक किया गया। इस दौरान लोगों ने दोनों की नाक काट दी। बताया जा रहा है कि महिला का ब्वॉयफ्रेंड दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। अयोध्या पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना पटरंगा के गांव में 30 वर्षीय महिला को ब्वॉयफ्रेंड के साथ देखने पर परिवार के लोग भड़क गए। परिजनों को जब दोनों के संबंध के बारे में पता चला तो दोनों की नाक काटकर लहूलुहान कर दिया। जख्मी हालत में दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि पहले भी महिला का ब्वॉयफ्रेंड घर में छिपकर मिलने आता था।
मंगलवार को जब दोनों को रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया तो गांव वालों के बीच ही उनके साथ बर्बरता की गई। दोनों को इस दौरान रस्सी से बांध दिया गया। पहले महिला की पिटाई करने के बाद नाक काटी गई। इसके बाद उसके बाद ब्वॉयफ्रेंड से भी मारपीट करते हुए नाक काट दी गई।