Breaking News

TikTok बैन होने के बाद ये भारतीय एप्स कर रहे हैं लोगों के दिल पर राज, देखें लिस्ट

भारत और चीनी सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही भारत में चीनी सामानों का विरोध शुरू हो गया था। भारत सरकार ने भी कड़े रुख अपनाते हुए 100 से भी ज्यादा चीनी एप को बैन कर दिया है। जिसमें सबसे चर्चीत चीनी शॉर्ट वीडियो एप टीक टॉक भी सामिल है। इस शॉर्ट वीडियो एप्स पर बैन लगते ही भारतीय शॉर्ट वीडियो एप्स ने भी यूजर्स के दिलों पर राज करने लगा। आज हम आपको इसी देशी वीडियो एप्स के बारे में बताएंगे, जो भारत के लोगों के दिल पर राज कर रहा है।

1. Roposo App

यह भारत में निर्मित एक शॉर्ट विडोयो एप है। इस एप पर भी टिकटॉक की तरह वीडियो अपलोड किए जाते हैं। इस एप को अभी तक 10 करोड़ लोगों ने डाउनलोड कर चुके हैं। टिक टॉक बैन होने के बाद से ही यह भारतीय एप लोगों के बीच चर्चीत हो गया था। प्ले स्टोर पर 10 लाख से ज्यादा रिव्यूज में इस एप को 4 स्टार रेट किया गया है।

2. MX TakaTak App

यह भी एक भारतीय एप है। इस एप को चीन में नर्मित शॉर्ट वीडियो एप टीक टॉक को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया था। इस एप को अभी तक 5 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर चुके हैं। प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.2 स्टार है। इसकी भी पॉप्युलरटी लगातार बढ़ रही है। हर दिन लाखों लोग इस एप का इस्तेमाल कर अपने वीडियो अपलोड करते हैं।

3. Moj App

काफी संख्या में लोग इस भारतीय एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूजर्स के लिए यह भी एक पसंदीदा एप बन चुका है। हर दिन काफी संख्या में लोग इस एप को इस्तेमाल अपने वीडियो अपलोड करते हैं। प्ले स्टोर पर इसकी ओवरऑल रेटिंग 4.3 स्टार है। इस एप कई अनोखे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी की ओर से भी इस एप में बदलाव करते रहता रहता है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रखा है।

4. Chingari App

चिंगारी एप को भी भारत में निर्मित किया गया है। टिकटॉक बैन होने के बाद से इस एप की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। इस एप को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर चुके हैं। प्ले स्टोर पर इस एप की ओवरऑल रेटिंग 4 स्टार है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रही हैं.

About Ankit Singh

Check Also

उतार-चढ़ाव के बाद फिर फिसला बाजार; सेंसेक्स 332 अंक टूटा, निफ्टी 22050 से लुढ़का

शुरुआती बढ़त के बावजूद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन लाल निशान पर ...