Breaking News

पुणे में कांच की खेप उतारते समय रायबरेली के चार श्रमिकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मचा कोहराम

रायबरेली। महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को एक फैक्टरी में वाहन से उतारते समय कांच की खेप ऊपर गिरने से रायबरेली जिले के चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे कटराज इलाके के येवलेवाड़ी क्षेत्र में हुई।

प्रदेश में उम्र का शतक पार करने वालों में 62 फीसदी महिलाएं, सबसे ज्यादा उम्रदराज बलिया में

पुणे में कांच की खेप उतारते समय रायबरेली के चार श्रमिकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मचा कोहराम

उन्होंने कहा, हमें प्राथमिक सूचना मिली थी कि कटराज क्षेत्र स्थित एक कांच निर्माण इकाई में कांच का स्टॉक उतारते समय पांच से छह कर्मचारी फंस गए हैं। अग्निशमन कर्मियों ने पांच घायल युवकों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सभी मृतक रायबरेली जिले के रहने वाले थे। इनमें दो ऊंचाहार, एक-एक युवक सलोन व महराजगंज के थे। मामले की जानकारी मिलते परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जिला प्रशासन ने घटना के संबंध में पुणे प्रशासन से संपर्क साधा है। सोमवार शाम तक सभी के शव गांव आने की उम्मीद है।

Please also watch this video 

 

कोतवाली क्षेत्र के पूरे बिछियन मजरे कंदरावां गांव निवासी अमित कुमार (30) पुत्र रामशंकर व छतौना मरियानी गांव निवासी विकास कुमार 25 वर्ष पुत्र सरयू प्रसाद पुणे महाराष्ट्र की एक ग्लास फैक्टरी में मजदूरी करते थे। रविवार की दोपहर फैक्टरी में कांच का समान बनाने के लिए ट्रक से कांच की सीटें आईं थीं। जो काफी वजनदार थी। दोनों अपने दो अन्य साथियों के साथ कांच की सीट को नीचे उतारने के लिए ट्रक में बंधे बेल्ट को खोल रहे थे। इस दौरान बेल्ट खुलते ही कांच की दो सीटें गिर गई और चारों दोनों सीटों के बीच में दब गए।

साथी मजदूरों ने सभी को निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक चारों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना जब गांव पहुंची तो घर वालों ने चीख पुकार मच गई। कंदरावां ग्राम प्रधान पवन सिंह व छतौना मरियानी प्रधान अंकित कुमार ने बताया कि घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम तक गांव पहुंचने की उम्मीद है।

About News Desk (P)

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...