कसया, कुशीनगर (मुन्ना राय)। एयर इंडिया के विमान (Air India) की गुजरात में हुई विमान दुर्घटना (Plane Crash) में मारे गए यात्रियों और चालक दल (Died Passengers and Crew) के प्रति धम्म दूत वाट थाई बोध गया, भारत ने गहरा शोक प्रकट किया है। बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित थाई मंदिर में बने स्तूप के समक्ष भिक्षु संघ कुशीनगर (Bhikshu Sangha Kushinagar) ने शांति पाठ (Peace Paath) किया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत नेपाल के धम्म दूत)/थाई बुद्ध बिहार के प्रमुख भिक्षु फ्रा राजबोधि विदेस बज्र मुनि के निर्देशन मेंभंते महेंद्र, भंते अशोक, भंते राजेंद्र, भंते विनय कीर्ति, भंते डॉ कितिफान, भंते पी पविन, भंते पी दम, पी नरोंग, अचान अनुवत, भंते मुलायम, भंते यशपाल, पी भंते उपाली ने कैंडल जलाया, शांति पाठ किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा।
भंते डॉ रतन ने संचालन करते हुए कहा कि यह हादसा बहुत ही दु:खद है। आभार भंते सों क्रान ने व्यक्त किया। इस दौरान सभी म्यांमार, श्रीलंका, भीम ज्योति बौद्ध बिहार सहित बौद्ध विहारों के भिक्षु सहित थाई मंदिर के ओमप्रकाश कुशवाहा, विवेक कुमार गोंड, अमित यादव, गौतम शर्मा, नन्हे सिंह, राजन गोंड, मनीष सिंह, सुबोध शर्मा सहित उपासक गण मौजूद रहे।