Breaking News

अवैध निर्माण जमींदोज… मैदान बन गया अकबरनगर, 1320 निर्माण ध्वस्त किए गए

लखनऊ:  कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध रूप से किए गए निर्माणों को एलडीए, नगर निगम और प्रशासन की टीमों ने जमींदोज कर दिया है और अब मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान अफसरों की टीम मुस्तैद रही। अकबर नगर प्रथम में कुछ धार्मिक स्थल भी थे, जिन्हें देर रात ध्वस्त कर दिया गया। मंगलवार को 171 मकान तोड़े गए। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे।एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अकबर नगर में सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं। अब मलबा हटाया जा रहा है। अकबर नगर प्रथम एवं द्वितीय में सभी 1320 अवैध निर्माण ढहा दिए गए हैं। इस दौरान कहीं कोई विवाद नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों को स्थानीय लोगों की सहमति से ढहाया गया है। इससे पहले मंदिरों में स्थापित देवी देवताओं को दूसरे मंदिर में स्थापित किया गया था। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 में सबसे पहले भीखमपुर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई थी। इस दौरान 48 मकानों पर बुलडोजर चला था। इसके बाद अकबरनगर में लोगों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया।

अवैध कब्जेदारों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की शरण ली, उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। कोर्ट के आदेश के बाद 10 जून से अकबरनगर द्वितीय में अवैध कब्जा हटाना शुरू हुआ था। मंगलवार को 15 बड़ी पोकलेन मशीन, 12 जेसीबी, 15 वाटर टैंकर की मदद से ध्वस्तीकरण हुआ। एलडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि अकबर नगर के 1898 अध्यासियों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। सभी लोगों को आवंटन पत्र भी दिया जा चुका है।

About News Desk (P)

Check Also

ईडी ने धनशोधन मामले में माकपा की भूमि बैंक में पड़े ₹73 लाख जब्त किए, पार्टी ने आरोपों को किया खारिज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करुवन्नूर सेवा सहकारी बैंक ‘घोटाले’ से जुड़ी धन शोधन की जांच ...