Breaking News

पीएम मोदी की नीतियों के कारण ही भारत आज बन गया आत्म निर्भर: डॉ दिनेश शर्मा

• देश लिख रहा है प्रगति का नया इतिहास

• कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए 50 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा प्रत्याशी को दिलाना

• आज भाजपा के पक्ष में बह रही है हवा

• मोदी के समय में हुई अशातीत प्रगति के कारण बदल चुका है देश

• आज भारत का निर्यात बढ़ने से बढ़ रही है विदेशी मुद्रा

• वायदे को पूरा करने के कारण ही लोगों में मोदी सरकार के प्रति बढ़ा है विश्वास

• धारा 370 हटने से काश्मीर में आई आतंकवाद में कमी

• मेादी के सबका साथ, सबका विश्वास और सबके लिए प्रयास कार्यक्रम ने बदल दी देश की रंगत

लखनऊ/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री, सांसद एवं भाजपा की विस्तार की योजना के राष्ट्रीय संयोजक डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों के साथ साथ उनकी सही तरीके से जन जन तक जानकारी पहुंचाने से पिछले चुनाव से भी ज्यादा बहुमत प्राप्त हो सकता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली एवं जम्मू कश्मीर आज नौ प्रदेशों के दो दिवसीय लोकसभा विस्तारक वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का लक्ष्य 50 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा प्रत्याशी को दिलाने का होना चाहिए।

👉अयोध्या के 51 घाटों पर जलाएं जायेंगे 25 लाख दीये

उन्होंने कहा कि देश 1947 में आजाद तो हुआ पर स्व-तंत्र यानी अपनी व्यवस्थाएं(तंत्र) देश मे तब भी लागू नही हुईं। वास्तव में अपनी व्यवस्थाएं भाजपा सरकार बनने के बाद से लागू हुईं जब अटल जी व मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने।देश ने हवाई जहाज बनाने से लेकर वैक्सीन तक बनाया और अपनी व्यवस्थाओं को लागू किया।उनका कहना था कि चुनाव प्रबंधन एक कला है और उसे करनेवाला विस्तारक एक कलाकार होना चाहिए।

पीएम मोदी की नीतियों के कारण ही भारत आज बन गया आत्म निर्भर: डॉ दिनेश शर्मा

डॉ शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश मे भाजपा के पक्ष में हवा है ।कार्यकर्ताओं को उसे ध्यान में रखते हुए और बेहतर तरीके से काम करना होगा। बूथ पर काम करना कार्यकर्ता पदाधिकारी का लक्ष्य है तथा पार्टी को कम से कम 50 प्रतिशत वोट प्रत्येक बूथ पर सुनिश्चित करने का प्रयास होना चाहिए। भाजपा रणनीति की जगह जननीति पर काम करती है।उनका कहना था कि मोदी के समय में देश बदल चुका है ।अब वह समय नही है कि पाकिस्तान से गोली आ रही है और हिन्दुस्तान कबूतर उड़ा रहा है अब गोली का जवाब गोले से दिया जाता है तथा हिंदुस्तान किसी से भी झुकनेवाला देश नही है।

👉महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को डेंगू बुखार, डॉक्टर प्लेटलेट काउंट कम होने से चिंतित

दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत शांतिप्रिय था और रहेगा। भारत समृद्ध , सहनशील, सम्पन्न भी रहा है किंतु मोदी के कार्यकाल में भारत ने वर्तमान स्वरूप में व्यापक परिवर्तन किये हैं। आज भारत का निर्यात बढ़ गया है जिससे विदेशी मुद्रा बढ़ रही है और देश का आर्थिक संतुलन बेहतर हो रहा है। आनेवाले समय में भारत बुलेट ट्रेन ख़ुद ही बनाएगा। मोदी ने यह सिद्धान्त बनाया कि चाहे विमान हों या बुलेट ट्रेन हो या अन्य कोई हो उसका केवल एक बार आयात होगा और उसके बाद भारत उसे खुद बनाकर निर्यातक भी बन सकता है।उन्होंने स्वच्छ भारत और सबके जनधन खाते खुलवाने का काम किया तो लोग उनकी नीति का समझ न पाए किंतु जब स्टार्टप इण्डिया, मेक इन इण्डिया, स्किल इण्डिया, स्टैडप इण्डिया, डिजिटल इण्डिया जैसे कार्यक्रम चलाए तो शुरू मे तो लोगों की समझ में नही आया पर आज देश का जो नया स्वरूप उभरकर आया है वह इन्ही सबसे आया है।

पीएम मोदी की नीतियों के कारण ही भारत आज बन गया आत्म निर्भर: डॉ दिनेश शर्मा

उन्होंने कहा कि कोई वायदा आशा पैदा करता है और जो वायदा पूरा होता है वह विश्वास लाता है। मोदी ने वायदे को पूरा करने का काम किया जिससे जन जन में उनके लिए विश्वास पैदा हो गया। सबका साथ, सबके लिए प्रयास और सबका विश्वास का जो मंत्र मोदी ने दिया उसने भारत की रंगत बदल दी।उन्होंने इसमें जाति वर्ण व्यवस्था संप्रदाय विभाजन को महत्व नही दिया विकास के लिए गरीबों को आधार बगैर भेदभाव के बनाया और उसी के अनुसार योजनाओं को कार्यान्वित किया जिसके कारण सपा, बसपा, रालोद , भाकपा, माकपा और यहां तक कि काग्रेस जैसी पार्टियों को लोगों ने नकारना शुरू कर दिया। मोदी के सबके प्रयास कार्यक्रम के सामने उनके लोगों के बरगलाने के प्रयास बेकार साबित हुए।

मोदी जी ने जब कश्मीर से 370 धारा हटाई गई तो भी विरोधी दलों द्वारा तरह तरह की आशंकाएं पैदा की गईं जो बाद में निर्मूल साबित हुई। मोदी व अमित शाह जी की नीति का ही परिणाम है कि आज कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में कमी आई है। जब भाजपाई राम मन्दिर के पक्ष में नारे लगा रहे थे तो विपक्ष उनकी खिल्ली उड़ा रहे थे किंतु आज मोदी और योगी के प्रयास से अयोध्या में भव्य राम मन्दिर स्वरूप ले चुका है।आज देश प्रगति का एक नया इतिहास लिख रहा है। आज एशिया का सबसे बड़ा डाटा सेन्टर उत्तर प्रदेश ,भारत में है।आज विश्व में बननेवाले मोबाइलों में 46 प्रतिशत मोबाइल भारत में बनते हैं।वास्तव में डिजिटल क्रांति के प्रणेता नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने गांव गांव तक इसे पहुंचाया जिससे अब गांववालों को भी नोट लेकर नही चलना पड़ता और मोबाइल के माध्यम से ही डिजिटल खरीद हो जाती है।

👉त्योहार के मौसम में लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा

सांसद शर्मा ने कहा कि आज अमेरिका तक भारत की प्रगति से सशंकित है। उसे चिंता है कि विलक्षण मेघा शक्ति के कारण भारत के युवक वहां के युवकों का रोजगार न छीन लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बदलते भारत के स्वरूप को उन्हें जनता के सामने सही तरीके से प्रस्तुत करना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर जनता को बताया जाय कि मोदी के कारण आज हर घर शौचालय हैं घर घर में शौचालय बनने से परिस्थितियां बदल चुकी हैं।

उन्होंने इसी श्रंखला में गैस के चूल्हे का भी उसी प्रकार जिक्र किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि टीम वर्क के रूप में काम करना होगा। दीनदयाल उपाध्याय जी ने लाइन में अंत में खड़े व्यक्ति के बारे में जो कहा मोदी जी ने उसे कार्यरूप में परिणित किया। कोरोना की वैक्सीन भारत में सबसे पहले बनाने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित करने का फायदा यह हुआ कि भारत ने न केवल सबसे पहले तीन वैक्सीन बनाई बल्कि विश्व के तमाम देशों को उसे उस समय दिया जब उनकी महती आवश्यकता थी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यही समय है जब उन्हें अपनी अधिकतम उपयोगिता को चुनाव में दिखाना है।

👉खराब मौसम के कारण नहीं दिख रहा चांद, तो अपनाएं ये तरीके

कार्यकर्ताओं को अपने दिमाग में खिचड़ी पकाने की जरूरत नही है क्योंकि खिचड़ी जब चूल्हे पर बनती है तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है और जब दिमाग में बनती है तो विपरीत असर डालती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय के लिए अभी से सुनियोजित प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। दो दिवसीय विस्तारक योजना प्रशिक्षण शिविर का समापन राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर दिनेश शर्मा ने किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री धर्मपाल, उपाध्यक्ष विजय पाठक, अर्चना मिश्रा सहसंयोजक राजकुमार शर्मा, पंजाब के संगठन महामंत्री मंत्री श्रीनिवास तथा नव प्रदेशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रथम दिन शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने किया था। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, वी सतीश, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आदि का भी अलग-अलग सत्रों में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...