Breaking News

भाजपा दुनिया की सबसे ज़्यादा झूठ बोलनेे वाली पार्टी : अखिलेश

लखनऊ। चुनाव की तारीखें जितनी पास आती जा रही हैं,  उतना ही विरोधियों के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कें बोल और मुखर होते जा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से भाजपा को निशाने पर लिया है और कहा है कि भाजपा दुनिया की सबसे ज्यादा झूठ बोलनेेवाली पार्टी है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों को बड़े-बड़े सपने दिखाए लेकिन, सबके साथ छल किया। समाजवादी सरकार के कामों के अलावा उसने कुछ किया नहीं सिर्फ रंग बदलती गयी। उसका दूसरा प्रिय काम समाजवादी पार्टी के प्रति भ्रम फैलाना और जनता को गुमराह करना है। जनता ने भी इसलिए ठान लिया है कि वह इस विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करेगी।

चीन का मुद्दा उठा कर भाजपा ने अपने पर किया आत्मघाती हमला-अखिलेश 
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिस तरह की अभद्र भाषा और अशिष्ट व्यवहार भाजपा ने प्रदर्शित किया है उससे लोकतंत्र की मर्यादा गिरती है। भाजपा ने चीन का मुद्दा उठाकर अपने पर ही आत्मघाती हमला किया है। पाकिस्तान के मुकाबले चीन से ज्यादा सुरक्षा को खतरा है यह कथन तो पूर्व चीफ डिफेन्स स्टाफ जनरल विपिन रावत का है। 13 नवम्बर 2021 के टाइम्स ऑफ इण्डिया में उनका बयान छपा है। इस मामले में भाजपा नेतृत्व को कम से कम जनरल रावत की प्रतिष्ठा का ख्याल रखना चाहिए था। अनर्गल आरोप लगाने से पहले उन्हें सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए थी। इस मामले में भाजपा ने वही भ्रम फैलाया है जैसे अपने विज्ञापनों में वह कलकत्ता, चीन के चित्र दिखाकर अपने विकास का खोखला ढोल पीटता दिखाते है।

भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में कुछ किया ही नहीं- अखिलेश 

इसमें दो राय नहीं कि समाजवादी सरकार के तमाम विकास कार्यों पर भाजपा खोखले दावे करके जनता को भटकाना चाहती है। अभी समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने और राज्य कर्मचारियों-शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाल करने का भरोसा दिलाया तो भाजपा नेता बौखला गए। भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में कुछ किया ही नहीं, इसलिए उसे समाजवादी इरादों पर भरोसा कैसे होगा? जबकि यह सच्चाई सभी जानते हैं कि समाजवादी जो कहते हैं, वह करते हैं। समाजवादियों की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं होता है।

जनता में भाजपा सरकार के प्रति भारी आक्रोश-पूर्व मुख्यमंत्री

आज स्थिति यह है कि जनता में भाजपा सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। समाज का हर वर्ग दुःखी और परेशान है। भाजपा ने सिवाय महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ाने के कुछ और नहीं किया है। उसके समय में महिलाएं अपमानित और दुष्कर्म की शिकार हुई है। नौजवान परेशान हुए है। किसान को न एमएसपी मिली है, नहीं उसकी आय दुगनी हुई। भाजपा के संकल्प पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। भाजपा सिर्फ झूठ नफरत और अफवाहों के सहारे सत्ता चलाती आयी है। जनता समाजवादी पार्टी पर ही भरोसा कर रही है और उसे ही विधानसभा चुनावों में विजयी बनाकर समाजवादी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

Report – AnshuL Gaurav

About reporter

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...