Breaking News

परिवार नहीं संभाल पाने वाले अखिलेश यूपी सम्भालने के सपने देख रहे हैं: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो परिवार के सदस्यों का सम्मान नहीं कर सकता। परिवार की महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकता। वो यूपी की 24 करोड़ जनता का सम्मान और नेतृत्व कभी नहीं कर सकता है। अखिलेश यादव परिवार को संभालने में असफल रहे हैं, एक सांसद के तौर पर असफल साबित हुए हैं, मुख्यमंत्री के तौर पर न केवल असफल रहे हैं बल्कि अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया है।

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाने हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि देश विरोधी ताक़तों को खाद पानी देने वाले भाजपा के विकास का मुक़ाबला कभी नहीं कर सकते हैं। उनके पास अभी भी समय है कि वो अपनी असफलताओं पर खुश होना छोड़ दें और राष्ट्रवाद की सीख लें।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने परिवार को संभालने में सफल नहीं रहे। हर योजना के नाम पर अपना नाम चस्पा करने वाले अखिलेश यादव बड़े-बडे दावे तो करते हैं लेकिन जनता के बीच जाने से डरते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जो पहली लिस्ट जारी की उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मेरा नाम भी चुनाव लड़ने वालों में शामिल है।

लेकिन आज तक अखिलेश यादव यह साहस नहीं जुटा सके कि हैं वो जनता के बीच जा सके हों। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ने से डर रहे हैं इसलिए उनको सुरक्षित ठिकाना तलाशने में देर लग रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो व्यक्ति अपने परिवार को नेतृत्व नहीं दे सकता वो उत्तर प्रदेश जैसे विशाल जनमसूह वाले राज्य का नेतृत्व क्या कर पाएगा।

उन्होंने सपा मुखिया को सुझाव देते हुए कहा कि बेहतर यही है अखिलेश यादव आत्ममंथन करें और अभी सीखने की प्रक्रिया से गुजरें। भारतीय जनता पार्टी की जनप्रिय नीतियों और रीतियों से सीख लें। भ्रष्टाचार के दलदल से निकलें, माफियाओं और अपराधिकयों के गिरोह को छोड़ें। इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधु अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर उनको बधाई दी है।

About Samar Saleel

Check Also

सेबी से नोटिस मिलने के बाद हिंडनबर्ग ने अदाणी प्रकरण में खींचा कोटक बैंक का नाम, मिला यह जवाब

हिंडनबर्ग रिसर्च, एक अमेरिकी शॉर्ट सेलर, जिसने अदाणी समूह पर शेयर बाजार में हेरफेर और ...