Breaking News

अखिलेश यादव ने होली के मौक़े पर दीं पार्टी और प्रदेश को शुभकामनाएँ, सपाईयों ने किया अभिनंदन

अखिलेश यादव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पर्व जनता में प्रेम और सौहार्द लाए। होली का रंग सबके जीवन में दुःख और उदासी दूर कर खुशहाली लाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निराश न होने और पूरे उत्साह के साथ पार्टी की मजबूती में लग जाने को कहा।

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सैकड़ों की संख्या में नेताओं, कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भेंटकर होली की बधाई दीं हैं। समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों ने भी अखिलेश यादव को होली की शुभकामनाएं दीं हैं।

अखिलेश यादव से मिलने बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक, पुरुष एवं महिलाएं तथा अधिकारी भी आए थे। सपेरा समाज के लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया। महिलाओं ने भी अखिलेश यादव को होली की शुभकामनाएं दीं। नौजवानो ने अपने प्रिय नेता का अभिनंदन करते हुए उनके नेतृत्व में काम करते रहने का विश्वास दोहराया। शिक्षकों और अधिवक्ताओं के दल ने भी मुलाकात की।


अखिलेश यादव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पर्व जनता में प्रेम और सौहार्द लाए। होली का रंग सबके जीवन में दुःख और उदासी दूर कर खुशहाली लाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निराश न होने और पूरे उत्साह के साथ पार्टी की मजबूती में लग जाने को कहा।

उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है जब नफरत समाप्त हो, भाईचारा मजबूत हो और सामाजिक सद्भाव कायम रखना महत्वपूर्ण है। यह भी कामना की है कि किसानों एवं नौजवानों का भविष्य सुखमय हो।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एम.एल.सी. अरविन्द कुमार सिंह, पल्लवी पटेल, फरीद किदवई, डॉ0 मान सिंह ने भी मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट-दयाशंकर चौधरी

About reporter

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: स्वच्छता का ‘बड़ा मंगल’

लखनऊ। नगर निगम ने महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) और नगर आयुक्त गौरव कुमार ...