Breaking News

विशाल खण्ड में होलिका दहन

लखनऊ। विशाल खण्ड 3 गोमतीनगर में श्रद्धा के साथ होलिका दहन व पूजन किया गया। त्योहार मनाया जा रहा है। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

इस मौके पर कुछ लोगों ने भरभोलिए जलाने की पुरानी परंपरा का भी निर्वहन किया। भरभोलिए गाय के गोबर से बने उपले होते हैं और इनकी माला बनाई जाती है। इसमें सात भरभोलिए होते हैं। माला को भाइयों के सिर से अनिष्ट को उतारकर होलिका दहन के समय होलिका के साथ ही जला दी जाती है।

 

कार्यक्रम का आयोजन जनकल्याण समिति विशाल खण्ड 3 द्वारा किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...