Breaking News

बिधूना में अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, व्यापारी नितिनपति व लोकतंत्र सेनानी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

बिधूना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सोमवार को 12ः15 बजे कस्बा में सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य के किशनी रोड़ स्थित कार्यालय पर पहुंचे जहां पर उन्होंने करीब आधे घंटे तक पार्टी काार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी सदस्यता पर जोर देते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य, विधायक प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मोहम्मद इरशाद, पूर्व प्रमुख सुमन दिवाकर, सपा नेत्री पल्लवी पाल, धप्पी यादव, लाले सिद्दीकी, चुनमुन गुप्ता, संतोष गुप्ता सभासद, जिला पंचायत सदस्य रवी दोहरे, पल्लवी पाल, रामपाल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्यापारी नितिनपति को दी श्रद्धांजलि – कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव, पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) सचिनपति गुप्ता के भाई एवं व्यापारी नितिनपति गुप्ता निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने स्व. नितिनपति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजिल अर्पित की साथ ही परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सचिनपति गुप्ता, विधायक प्रदीप यादव व जिलाध्यक्ष राजवीर यादव के अलावा मौजूद रहे।

लोकतंत्र रक्षक सेनानी की मौत पर व्यक्त कीं संवेदनाएं –
इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव किशोरगंज स्थित लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व. नन्दराम शर्मा के आवास पर पहुंचे, जिनकी 26 जुलाई का निधन हो गया था। उन्होंने लोकतंत्र सेनानी के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ताजपुर स्थित सपा नेत्री प्रधान नीलम कठेरिया के आवास पर पहुंचकर एक वर्ष पूर्व कोरोना काल में उनके पति अशोक कठेरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गये।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...