Breaking News

इन सभी चीजों का सेवन करने से दुगनी हो जाएगी आपकी देखने की श्रमता

आंख है तो संसार है, वरना कुछ भी नहीं है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखें कमजोर होना आम बात है लेकिन अगर उम्र से पहले ही आपकी आंखों में उलझन या उनकी रौशनी कम होने लगी है, तो चिंता का विषय है। संभव है कि इसका कारण आपकी खराब जीवनशैली या खराब खान-पान ही हो। आपने नोटिस किया होगा कि आजकल छोटे-छोटे बच्चे भी नजर का चश्मा लगाकर घूम रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी कम उम्र में यह परेशानी क्यों झेलनी पड़ रही है।

ब्राइट साइड के अनुसार, बेहतर जीवनशैली और खान-पान में विटामिन्स ,मिनरल्स और सभी तरह के पोषक तत्व शामिल करके आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते है। ऐसा माना जाता है कि आंखों की रौशनी के लिए विटामिन ए सबसे ज्यादा जरूरी होता है इसलिए आपको खाने में विटामिन ए से भरपूर चीजों क ज्यादा शामिल करना चाहिए। इसके अलावा इन चीजों का सेवन करें।

1) नट्स
बादाम ,किशमिश और काजू, ये तीनों चीजें आंखों की रौशनी के लिए काफी लाभदायक होती है क्योंकि इनमे ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इनके सेवन से दिमाग भी तेज होता है।

2) हरे पत्तेदार सब्जियां
हरे पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, साग आदि में विटामिन सी और इ काफी भरपूर मात्रा में होते हैं। इनमें कैरोटिनॉयड्स ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन भी होते हैं। इनमे पाया जाने वाला विटामिन ए लंबे समय तक होने वाली बीमारिया जैसे कि मोतियाबिंद से बचाता है।

3) गाजर
गाजर में विटामिन ए और बीटा केरोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद बीटा केरोटीन की वजह से गाजर का रंग ऐसा होता है। यह रेटिना को प्रकाश को अवशोषित करने में मदद करता है।

4) अंडे और मछली
अंडे में प्रोटीन और ग्लूटेथिओन होते हैं, ये आंखों के लेंस के लिए ऑक्सीडेंट की तरह काम करते है। रेटिना के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। मछली में फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए जरूरी है।

 

About News Room lko

Check Also

बैठते-झुकते समय रहता है कमर में दर्द तो करें ये तीन योगासन, मिलेगी राहत

अक्सर जीवनशैली में गड़बड़ी, खानपान में पौष्टिकता की कमी और गलत पोस्चर के कारण शरीर ...