Breaking News

अमित शाह की पत्नी पहुंचीं मां विंध्यवासिनी दरबार, विधि- विधान से दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद

मिर्जापुर:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार की सुबह मां विंध्यवासिनी दरबार पहुंची। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विधि- विधान से मां का दर्शन पूजन किया। पुरानी वीआईपी मार्ग से होते हुए सभी गर्भ गृह में पहुंचे। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया।

बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद वे वाराणसी से मिर्जापुर आई हैं। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे। मौके पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसएसपी सोमेन बर्मा, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल मौजूद रहे।

About News Desk (P)

Check Also

छह लोगों पर हमले के बाद ग्रामीणों ने तेंदुआ मार डाला, भीड़ ने पुलिस हिरासत से तीन लोगों को भगाया

अमरोहा:  खेतों पर काम कर रहे कुतुबपुर हमीदपुर के लोगों पर मादा तेंदुए ने हमला ...