Breaking News

AN-32 हादसे में शहीद हुए जवान राजेश के परिजनों को दिल्ली सरकार देगी 1 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अरुणाचल प्रदेश में हादसे के शिकार हुए वायुसेना के विमान में सवार दिल्ली निवासी राजेश कुमार (Rajesh Kumar) के परिजनों के दुख में शरीक होने और उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और घर के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की।

शोक संतप्त परिजनों को मुख्यमंत्री ने सांत्वना देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाएगी। किसी तरह की परेशानी होने पर सीधे मुख्यमंत्री से मिलने को कहा। बता दें कि वायुसेना के विमान एएन-32 (AN-32) ने 3 जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और इसके आधे घंटे बाद ही रड़ार से उसका संपर्क टूट गया था।

भारतीय वायुसेना को कड़ी मशक्कत के बाद 11 जून को अरूणाचल प्रदेश के सियांग जिले के एक गांव में 12000 फीट की गहराई में विमान का मलबा दिखाई दिया। दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बच सका। विमान एएन-32 पर सवार कुल 13 लोगों के शव को घटनास्थल पर से बरामद लिया गया। इनमें से कुछ शव बहुत ही बुरी हालत में मिले। मरने वालों में राजेश कुमार भी एक थे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

क्या सुप्रिया श्रीनेत ने मारे गए नक्सलियों को बताया शहीद?, BJP ने लगाया कांग्रेस पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली : चुनाव शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे ...