Breaking News

धूमधाम से हुई आनंद मोहन के बेटे चेतन की शादी, खुद करते दिखे मेहमानी की अगुवानी

बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे की शादी देहरादून में धूमधाम से हुई। आनंद मोहन यहां खुद मेहमानी की अगुवानी करने के लिए मौजूद रहे। मंगलवार को मसूरी रोड स्थित एक रिजॉर्ट में कॉकटेल पार्टी के बाद बुधवार को कैनाल रोड स्थित एक फार्म हाउस में शादी हुई।

इस शादी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें चेतन आनंद और उनकी पत्नी आयुषी सिंह दूल्हे और दुल्हन के लिबास में दिख रहे हैं। सफेद रंग की शेरवानी और सुर्ख लाल जोड़े में आयुषी नजर आईं। शादी की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। पटना में सगाई हुई थी। और हाल ही में मेंहदी सेरेमनी का आयोजन हुआ था।

आयुषी जयपुर स्थित निम्स मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रही हैं। कई बड़ी हस्तियां और आनंद मोहन के करीबी शादी में शरीक हुए। हालांकि राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि शादी में ऐसा कोई वीआईपी नहीं आया, जिसे सुरक्षा दी गई हो। मंगलवार रात कॉकटेल पार्टी भी शांतिपूर्ण तरीके से हुई।

जेल से छूटने के बाद आनंद मोहन बेटे की शादी के लिए देहरादून आ गए थे। वह यहां सुभाष रोड स्थित अपने घर के बजाए होटल में परिवार के साथ रुके थे। उनके बेटे चेतन आनंद बिहार के शिवहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और चेतन की शादी डॉ. आयुषी सिंह से हुई है।

 

About News Room lko

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...