Breaking News

भारत की बेटियों का सऊदी अरब में परचम, देश की मेजबानी कर रहीं तीन महिला सैन्य अधिकारी

सऊदी अरब के रियाद में पांच दिवसीय ‘वर्ल्ड डिफेंस शो’ आयोजित किया गया है। इसमें भारत की बेटियां अपना परचम लहरा रही हैं। स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत, कर्नल पोनुंग डोमिंग और लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश उन सैन्य अधिकारियों में शामिल हैं, जो इस भव्य आयोजन में देश की मेजबानी कर रही हैं। ‘वर्ल्ड डिफेंस शो’ का शुभारंभ चार जनवरी को हुआ था। इसमें रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल की जा रही नवीनतम तकनीक का प्रदर्शन किया जा रहा है। डिफेंस शो में कई रक्षा कंपनियां भाग ले रही हैं। इसलिए, यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम कर रहा है।

वहीं, रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘वर्ल्ड डिफेंस शो’ में इन तीन असाधारण अधिकारियों की भागीदारी रक्षा क्षेत्र में भारतीय महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रमाण है। एक दिन पहले लड़ाकू पायलट भावना कांत ने पैनलिस्ट के रूप में एक सेमिनार में भाग लिया। इस सेमिनार का विषय ‘रक्षा में अंतरराष्ट्रीय महिलाएं- समावेशी भविष्य में निवेश’ (इंटरनेशनल वीमेन इन डिफेंस- इंवेस्टिंग इन एन इनक्लूसिव फ्चूचर) रखा गया था। इस सेमिनार की मेजबानी अमेरिका में सऊदी अरब की राजदूत प्रिंसेस रीमा बिंत बंदर अल-सऊद ने की। स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत 2021 के गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाली देश की पहली महिला लड़ाकू पायलट हैं।

वही, कर्नल डोमिंग पोनुंग उत्तरी क्षेत्र में पंद्रह हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर बॉर्डर टास्क फोर्स की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। उन्होंने बीस साल से ज्यादा की सेवा में कई बार पहला स्थान हासिल किया है। एक इंजीनियरिंग अधिकारी होने के नाते वह कई चुनौतीपूर्ण कार्यों में आगे रही हैं।

इसके अलावा, नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश भी इस डिफेंस शो में भारत की मेजबानी कर रहीं हैं। उन्होंने समुद्री सुरक्षा और संचालन में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने भारत की की विशाल तटरेखा की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को सुनिश्चित करने में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

About News Desk (P)

Check Also

सैम पित्रोदा ने फिर कांग्रेस को मुसीबत में डाला!

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए नई मुसीबत पैदा हो गई। दूसरे चरण की वोटिंग ...