Breaking News

अयोध्या के अलावा इन जगहों पर भी हैं भगवान राम के विशाल मंदिर, एक बार जरूर करें दर्शन

श्री राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। लोग उन्हें अराध्य के रूप में पूजते हैं। मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम का जन्म उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में हुआ था। जहां सदियों के विवाद के बाद अब जाकर भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। इस मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। इस दिन अयोध्या में दूर-दूर से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।

अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, इस बारे में तो अब बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि अयोध्या के अलावा देशभर में भगवान श्रीराम के कई ऐसे मंदिर हैं, जिनकी मान्यताएं भी काफी अलग-अलग हैं। ऐसे में अगर आप भीड़ के डर से 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आ पा रहे हैं, तो आप इन मंदिरों में जाकर भगवान श्री राम के दर्शन कर सकते हैं। कहा जाता है कि इन मंदिरों के दर्शन से भी आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

केरल का त्रिप्रायर मंदिर

बेहद ही खूबसूरत सा ये मंदिर केरल के त्रिशूर जिले में स्थित है। मान्यताओं की मानें तो यहां श्रीराम की मूर्ति को भगवान कृष्ण ने स्थापित किया था। इसको केरल के चेट्टुवा क्षेत्र के एक मछुआरे द्वारा स्थापित किया था। इसके बाद शासक वक्कायिल कैमल ने इस मूर्ति को त्रिप्रायर में स्थापित किया था। ऐसा कहा जाता है कि यहां भक्तों को बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है।

नासिक का कालाराम मंदिर

महाराष्ट्र के नासिक के पंचवटी में कालाराम मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि वनवास के वक्त भगवान राम अपने भाई और पत्नी के साथ इसी मंंदिर में रुके थे। इस मंदिर में भगवान राम की 2 फीट की मूर्ति स्थापित है। मंदिर का निर्माण सरदार रंगारू ओढेकर ने किया था। उन्होंने एक सपना देखा था कि, गोदावरी नदी में श्री राम की एक काली मूर्ति है, जिसे उन्होंने निकाल कर मंदिर में स्थापित किया थ।

तेलंगाना का सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर

श्री राम का ये मंदिर तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम के भद्राचलम में स्थित है। इस जगह से ही भगवान ने लंका से माता सीता को वापस लाने के लिए गोदावरी नदी को पार किया था। इस मंदिर में भगवान राम की मूर्ति धनुष और बाण के साथ स्थापित है।

एमपी का राम राजा मंदिर

एसपी के ओरक्षा में स्थित इस राम मंदिर में भगवान श्री राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां उन्हें हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।

अमृतसर का श्री राम तीर्थ मंदिर

पंजाब के अमृतसर में स्थित इस मंदिर की मान्यता काफी अलग है। यहां माता सीता ने लव कुश का जन्म दिया था।

तमिलनाडु का रामास्वामी मंदिर

इस मंदिर को दक्षिण भारत की अयोध्या कहा जाता है। यहां भरत और शत्रुघ्न के साथ राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां स्थापित हैं

About News Desk (P)

Check Also

नई दुल्हन अपने पास जरूर रखें इस तरह के फुटवियर, हर लुक के साथ लगेंगे कमाल

हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन काफी अहम होता है। शादी के बाद ...