Breaking News

गणपति विसर्जन से पहले अपने हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी

हिंदू धर्म में जब भी कोई शुभ काम होता है, तो उससे पहले महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी रचाती हैं। खासतौर पर जब समय आता है शादी-विवाह और त्योहारों का तब तो मेहंदी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। महिलाएं और लड़कियां हर त्योहार के हिसाब से मेहंदी की डिजाइन का चयन करती हैं। अब जब गणेशोत्सव मनाया जा रहा है तो इसकी धूम हर जगह दिखाई दे रही है।

गणेशोत्सव के आखिरी दिन बप्पा को विसर्जन के साथ विदाई दी जाती है। ऐसे में आप भी बप्पा की विदाई से पहले भी अपने हाथों में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन लगा सकती हैं। यहां हम आपको इसके लिए लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि इन डिजाइन्स से टिप्स लेकर आप अपने लिए मेहंदी की डिजाइन का चयन कर सकती हैं।

पहली डिजाइन

इस तरह से बप्पा के मंदिर की झलक आप अपनी हथेली पर बना सकती हैं। ये डिजाइन देखने में प्यारी लगेगी। इसे बनवाने के साथ मेहंदी की बारीकी का ध्यान रखें। मेहंदी जितनी बारीक होगी, उतनी ही ज्यादा खूबसूरत लगेगी।

दूसरी डिजाइन

बप्पा को मोदक सबसे प्रिय है। ऐसे में बिना सोचे हाथ में मोदक पकड़े बप्पा की तस्वीर को अपने हाथ पर रचाएं। बप्पा के आस-पास भी अपने हाथों को अच्छी तरह से अवश्य सजाएं।

तीसरी डिजाइन

बप्पा की तस्वीर वाली ये डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करेगी। इस डिजाइन में बप्पा के साथ आस-पास फूल-पत्ती अवश्य बनाएं। उसी से हाथ और भी प्यारा लगेगा।

चौथी डिजाइन

बहुत सी महिलाओं को मेहंदी की ऐसी डिजाइन पसंद आती है, जिसे सिर्फ हथेली पर लगाया गया हो। ऐसे में आप भी अपने हथेली पर ऐसी ही डिजाइन लगा सकती हैं। अगर आपके पास वक्त कम है तो इस डिजाइन को अपने हिसाब से बदल दें।

पांचवीं डिजाइन

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप इस तरह की मेहंदी की अरेबिक डिजाइन को अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसे लगाना भी काफी आसान होता है और ऐसी डिजाइन रच के काफी खूबसूरत लगती है। ऐसे में इस डिजाइन का चयन करें।

About News Desk (P)

Check Also

ईद-ए-मिलाद के दिन घरवालों और मेहमानों को परोसें ये स्वादिष्ट पकवान

ईद मिलाद उन नबी के त्योहार का मुस्लिम धर्म में काफी महत्व है। ये पर्व ...