Breaking News

अयोध्या की रामलीला: मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा समेत बॉलीवुड के 42 कलाकार करेंगे रामलीला, रिया सीता तो मनोज तिवारी और रवि किशन बनेंगे बालि और सुग्रीव

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद पहली रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। रामलीला में मां सीता का रोल मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा प्ले करेंगी। ऐसा पहली बार होगा कि कोई मिस यूनिवर्स इंडिया सीता का किरदार निभाएगा। रामलीला में बॉलीवुड के 42 कलाकार किरदार निभाएंगे।

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष मंहत नृत्य गोपाल दास हैं स्वस्थ्य

सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन बनेंगे बाली और सुग्रीव बनेंगे। मां सीता के रोल के लिए रिया ने कहा- कि ये वर्ष मेरे लिए कई मायनों में खास है। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से मुझे विश्व की सबसे बड़ी अयोध्या की रामलीला में सीता का किरदार निभाने का मौका मिला। इसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं। बहुत खुश हूं।

अयोध्या की रामलीला: मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा समेत बॉलीवुड के 42 कलाकार करेंगे रामलीला, रिया सीता तो मनोज तिवारी और रवि किशन बनेंगे बालि और सुग्रीव

यह मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की तस्वीर है। दाईं तरफ रिया सिंघा हैं। यह मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की तस्वीर है। दाईं तरफ रिया सिंघा हैं। आयोजन मंडल को थैंक्यू, मैं सौभाग्यशाली हूं। रिया सिंघा ने कहा कि मुझे श्री राम के जन्मभूमि पर बुलाने के लिए आयोजन मंडल का आभार। यह अनुभव मेरे लिए काफी रोमांचित करने वाली है। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं।

तिरुपति प्रसादम मामले की SIT जांच 3 अक्तूबर तक स्थगित; ब्रह्मोत्सव के लिए मंदिर में सफाई अनुष्ठान

रिया सिंघा ने इसी साल मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता है। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला और हरनाज संधू भी मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकी हैं। सुपर स्टार भाग्यश्री मां वेदवती की भूमिका निभा रही है। सुपर स्टार भाग्यश्री मां वेदवती की भूमिका निभा रही है।भाग्य श्री और मालिनी अवस्थी कई साल से कर भूमिका निभा रहीं हैं।

Please also watch this video

वहीं सांसद और सुपर स्टार मनोज तिवारी अयोध्या की रामलीला में बालि और सांसद रवि किशन सुग्रीव की भूमिका निभाएंगे। अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि अयोध्या की रामलीला इस बार फिर सारे अपने विश्व के पिछले रिकार्ड तोड़ेगी। अयोध्या की रामलीला में इस बार सबसे ज्यादा फिल्म स्टार काम कर रहे हैं। मुंबई की सुपरस्टार भाग्यश्री मां वेदवती की भूमिका निभा रही है। पद्मश्री मालिनी अवस्थी मां शबरी की भूमिका में अयोध्या की रामलीला में अपने अभिनय से राम भक्तों को कई वर्षों से अपनी भूमिका से राम भक्त में लीन करती हैं।

अयोध्या की रामलीला: मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा समेत बॉलीवुड के 42 कलाकार करेंगे रामलीला, रिया सीता तो मनोज तिवारी और रवि किशन बनेंगे बालि और सुग्रीव

पदमश्री मालिनी अवस्थी – मां शबरी की भूमिका में हैं। शीबा और ऋतु शिवपुरी सहित 42 वालीवुड कलाकार काम रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीबा यह भी सलमान खान के साथ कई फिल्में कर चुकी हैं । बॉलीवुड की जानी-मानी एक्टर ऋतु शिवपुरी – मां सीता की मां सुनयना की भूमिका निभा रही हैं। अमिता नांगिया मंदोदरी की भूमिका निभाएंगी।

मैडोना जो जाना-माना नाम है , कई टीवी सीरियल में भी काम कर रही है, वह केक‌ई की भूमिका निभाएंगी। पायल गोगा कपूर सूर्पणखा का रोल करेंगी। भगवान की जन्म भूमि अयोध्या से नई लड़की अंजली शुक्ला पहली बार अयोध्या की रामलीला में मां कौशल्या और मां पार्वती की भूमिका निभाऐंगी। अयोध्या की रामलीला इस बार 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या के श्रीराम आडिटोरियम पर होगी, जहां इसे लाइव दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय में एजुअब्रॉड कैम्ब्रिज लर्निंग पार्टनर के सहयोग से संचारात्मक अंग्रेजी पर कार्यशाला आयोजित

लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल ने आज एजुअब्रॉड, एक प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज लर्निंग पार्टनर के ...