Breaking News

हर स्किन टाइप के लिए बेस्ट हैं एवोकाडो से बना ये फेस पैक्स, जरुर लगाएं

कई तरह मिनरल युक्त  एवोकाडो का सेवन करने की सलाह अक्सर दी जाती है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि यही एवोकाडो आपकी स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी है।  हर स्किन टाइप के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बस जरूरत है तो इसकी मदद से फेस पैक बनाने की। तो चलिए जानते हैं एवोकाडो की मदद से बनने वाले फेस पैक्स के बारे में−

इसके लिए आप एक पके हुए एवोकाडो को अच्छी तरह मैश करें तथा अब इसमें एक टेबलस्पून शहद मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करें। अंत में इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीबन 20 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी की मदद से धोएं। आप इस मास्क को सप्ताह में एक या दो बार अप्लाई कर सकती हैं।

ऑयली स्किन

ऑयली स्किन की महिलाएं एवोकाडो और एग व्हाइट की मदद से अपना रूप निखार सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक अंडा तोड़कर उसका एग व्हाइट निकालें। अब इसमें एक पके हुए एवोकाडो का पल्प निकालकर अच्छी तरह मैश करें। इस मास्क को चेहरे पर लगाकर करीबन बीस से पच्चीस मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में ठंडे पानी की मदद से चेहरा वॉश करें। आप सप्ताह में इस पैक का इस्तेमाल करें और ऑयली स्किन की हर समस्या से निजात पाएं।

 

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...