Breaking News

पंडित भगवान तिवारी की स्मृति में भजन संध्या का आयोजन

मुंबई/कल्याण। स्व पंडित भगवान तिवारी की स्मृति में कल्याण पूर्व स्थित होली होराइज़न स्कूल में भजन संध्या का आयोजन किया गया। पिछले दिनों उनका निधन हुआ था। होली होराइजन स्कूल के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ साथ स्व तिवारी मुंबई एवं अपने पैतृक गांव अमेठी में सामाजिक कार्यों के साथ साथ धार्मिक कार्यों में जीवन भर सक्रिय रहे।

पंडित भगवान तिवारी की स्मृति में भजन संध्या का आयोजन

उनके सुपुत्र डॉ रमाकांत क्षितिज द्वारा आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक शिवपुजन मिश्र ने इस अवसर पर निर्गुण भजन गाकर उपस्थित लोगों को कई बार भावुक कर दिया।

👉मुख्तार अंसारी की मुश्किलों में कट रही एक एक रात, सुबह 5 बजे सोता है और 11 बजे जागता है माफिया

इस अवसर पर वरिष्ठ कवि जयप्रकाश मिश्र मिलिंद, ओमप्रकाश पाण्डेय नमन, विश्वनाथ दूबे, पूर्व नगर सेवक मनोज राय, पूर्व नगर सेवक प्रकाश तरे, पूर्व नगरसेवक जगदीश तरे, अरुण दूबे, अजय मिश्र, विजय उपाध्याय, शीतला प्रसाद पाण्डेय, नूतन पाण्डेय, कविता पाण्डेय, अलोक पाण्डेय, मेघल जी,महेंद्र उपाध्याय, राहुल महराज, भोले महराज,धर्मराज मिश्र, विनीत पाण्डेय,पत्रकार, महेश दूबे,रोहित शुक्ल, अरविन्द मिश्र के साथ साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक हस्तियो, शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों के साथ जन सामान्य व्यक्तियों ने स्व भगवान तिवारी की श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंडित भगवान तिवारी की स्मृति में भजन संध्या का आयोजन

उनके परिवार जनों के साथ उनके कई रिश्तेदार भी इस अवसर पर उपस्थिति रहे। अंत में डॉ रमाकांत क्षितिज ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Samar Saleel

Check Also

KSB Ltd ने साल की पहली तिमाही में दिखी अच्छी प्रगति और स्थिरता  

लखनऊ। पंप और वाल्व के निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली केएसबी लिमिटेड (KSB Ltd) ने ...