Breaking News

लखनऊ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर व लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने उनका स्वागत किया।

लखनऊ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद

यहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीधे गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11 बजे से आईआईआईटी (IIIT) के दीक्षांत समारोह में भी वे शिरकत करेंगी।

👉मुख्तार अंसारी की मुश्किलों में कट रही एक एक रात, सुबह 5 बजे सोता है और 11 बजे जागता है माफिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गये हैं। 2129 पुलिस कर्मियों की जहां ड्यूटी लगाई गई है। शहर में रूट डायवर्जन भी किया गया है। आज 11 दिसंबर की सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक और 12 दिसंबर की सुबह आठ बजे तक कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का डायवर्जन किया गया है।

लखनऊ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद

वीवीआईपी आगमन के दौरान वैकल्पिक मार्ग पर किसी प्रकार के वाहन ठेले-खुमचे आदि नही रहेगें। सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स को ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

About Samar Saleel

Check Also

सेबी से नोटिस मिलने के बाद हिंडनबर्ग ने अदाणी प्रकरण में खींचा कोटक बैंक का नाम, मिला यह जवाब

हिंडनबर्ग रिसर्च, एक अमेरिकी शॉर्ट सेलर, जिसने अदाणी समूह पर शेयर बाजार में हेरफेर और ...