लखनऊ। भाषा विश्विद्यालय द्वारा कुलपति प्रो एनबी सिंह के मार्गदर्शन में 19-26 फरवरी 2024 तक छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में संपन्न होने वाली सेंट्रल ज़ोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु पुरुष खिलाड़ियों की टीम आज रवाना हुई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की क्रीडा परिषद के सदस्य मो शारिक (सदस्य सचिव) एवं टीम मैनेजर मृणाल झा उपस्थिति रहे। साथ ही खिलाङ़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कुलपति प्रो सिंह द्वारा ये संदेश दिया गया की खेल को खेल भावना के खेलना चाहिए।
👉जिस धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, अब नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त; जानें नया अपडेट
उन्होंने यह भी कहा कि खेलों का हमारे जीवन में एक महत्पूर्ण स्थान है। उन्होंने क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं एवं आशीष देकर रवाना किया।