Breaking News

बजट में सशक्त समृद्ध नए भारत के निर्माण का संकल्प- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने आजादी के “अमृतकाल” के आम बजट 2023-24 को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के हितों को पूरा करने वाला बजट बताया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आजादी के “अमृतकाल” में प्रस्तुत नवभारत के संकल्प को समर्पित, लोकहित एवं जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2023-24 में सशक्त-समृद्ध नए भारत के निर्माण का संकल्प स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट की सात प्राथमिकताएं है, जो सप्तऋषि की तरह “अमृतकाल” में भी नए भारत की समृद्धि एवं देश को आर्थिक मोर्चे पर महाशक्ति बनाने में हमारा मागदर्शन करेगी।

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर भारत का प्रतिरूप बताया

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बजट को सशक्त व समृद्ध भारत की तस्वीर बताते हुए कहा कि इसमें 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और हितों को ध्यान में रखा गया है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया बजट 2023 में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के स्वप्न को पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...