Breaking News

देश का तेज गति से विकास हो रहा विकास, सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है यूपी- डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ /आगरा। पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने आज आगरा में विभिन्न कार्यक्रमों के बीच बोलते हुए कहा कि देश का तेज गति से विकास हो रहा है। दुनिया के ताकतवर देश भी यह मानने को मजबूर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत कोई भी बडा कार्य कर सकने में सक्षम हैं। अभी हाल ही में अमेरिका की एक संस्था ने भारत के प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति के रूप में चुना है।

👉बेलगाम शिक्षा व्यवस्था: किताबों में कमीशन का खेल, अभिभावक रहे झेल

विरोधी इस बात के लिए काम कर रहे हैं कि नरेन्द्र मोदी फिर नहीं आने पाए। भाजपा के कार्यकर्ता को विरोधियों के षडयंत्रों को नेस्तनाबूद करते हुए इस बात के लिए काम करना है कि नरेन्द्र मोदी ही आएंगे और पहले से कहीं अधिक ज्यादा बहुमत से। विशाल महिला बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उनका कहना था कि विपक्ष चुनाव में अफवाह फैलाने का काम कर सकता है। असल में विपक्ष में बैठे तमाम दलों के निशान भले ही अलग अलग हैं पर उनका दिल, नीति व सिद्धान्त एक ही है। उनका एक ही लक्ष्य है कि नरेन्द्र मोदी को फिर आने से रोका जाए।

डॉ दिनेश शर्मा

आयोजित कार्यक्रम में डा शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में सरकारी संरक्षण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माफियाओं के भय के कारण शाम से ही माताए, बहने घरों में जाने को मजबूर थीं। माफियाओं की ऐसी तूती बोलती थी कि वे खुलेआम सवारी निकाला करते थे और पुलिस वाले भी थाने में छिपने को मजबूर थे। भाजपा की सरकार के आने के बाद माफियाओं के खिलाफ कडी कार्रवाई हुई है। अब अगर होमगार्ड भी डंडा फटकारता है तो माफिया शहर छोडकर भाग जाता है। जेल से यदि निकल भी गया तो माफिया छाती पर तख्ती लगाकर योगी बाबा माफ करों की गुहार लगाते हैं। यह बदला हुआ समय माताओं और बहनों के सम्मान के लिए है। यह बदला हुआ समय यूपी उद्योग लगाने के लिए है।

प्रदेश में 33 लाख करोड रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं जो एक रिकार्ड है। आने वाले समय में यूपी सर्वोत्तम प्रदेश बनकर देश का नेतृत्व करने जा रहा है। आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डंका बज रहा है क्योंकि प्रदेश में विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। आज प्रदेश में कानून के राज के साथ आर्थिक संतुलन स्थापित हुआ है।

👉राशन कार्ड धारक को ‘ग्रेन एटीएम’ से सेकेंडों में मिल रहा अनाज

पिछली सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया होता था। भाजपा की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने परिस्थितियों को तेजी से बदला है और आज यूपी में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज जैसे कार्य हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उत्पाद देश व दुनिया में धूम मचा रहे हैं। जिलों की दशा और दिशा बदल रही है। पिछली सरकारों के समय में मेडिकल कालेज खस्ताहाल थे पर आज वे सभी सुविधाओं से सुसज्जित हैं। यूपी मेडिकल व शिक्षा का हब बनकर उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी परिस्थितियां तेजी से बदली हैं। हमारी माताएं व बहने शक्ति का स्वरूप हैं और उन्होंने देश व प्रदेश के विकास में भागीदारी की है। गत दिवस भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी ने भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने का भी संकल्प भी लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए माताओ व बहनों को घर घर जाकर केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यों को जनता तक पहुचाना होगा। उन्होंने कहा कि आगरा एक ऐसा जिला रहा है जहां की जनता ने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया है। सांसद विधायक महापौर के पदों पर भाजपा को ही विजयी बनाया है।

👉विपक्षी को साधने में जुटी कांग्रेस, खरगे ने MK Stalin को दिया न्योता

आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे प्रदेश बन रहा है। यूपी में 17 एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है । प्रदेश के गांव भी तेजी से बदल रहे हैं। पहले गावों में महिलाओं को धुए में खाना बनाना पडता था पर आज हर गरीब के घर में गैस का चूल्हा व सिलेन्डर मोदी योगी सरकार ने पहुचाया है। पहले गैस सिलेन्डर के लिए लाइन लगती थी पर अब गैस की पाइप लाइन बिछ रही है। गरीब को गैस का सिलेन्डर फ्री में मिला है। महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए घर घर शौचालय का मुफ्त में निर्माण कराया गया है। अब महिलाओं को नित्य कर्म से निवृत होने के लिए सूर्यास्त का इंतजार नहीं करना पडता है।

डॉ दिनेश शर्मा

गरीब के घर का सपना भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरा हो रहा है। आज हमारे पडोसी देश पाकिस्तान में आटे के लिए हत्या हो रही है पर भारत में कोरोना जैसी महामारी के ढाई साल बाद भी लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। यह सभी सुविधाएं लोगों को बिना किसी भेदभाव के भाजपा की सरकार दे रही है। डा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हुआ है। इस विकास की गति को बनाए रखने के लिए निकायों में भी भाजपा की जीत जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ता को जी जान से जुट जाना होगा। यह समय शिकायतों का नहीं है। भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल निशान है और पार्टी जिसे भी लडाए उसके लिए पूरे मन से काम करना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि माताएं और बहने भाजपा की ताकत हैं। नारी शक्ति का कोई जवाब नहीं है और जिसने भी नारी शक्ति का अपमान करने का प्रयास किया वे कभी सफल नहीं हुए हैं। भाजपा नारी शक्ति के सम्मान में विश्वास करती है। आज देश के सर्वोच्च पद को भी नारी शक्ति सुशोभित कर रही है। भारत की संस्कृति में नारी प्रथम है और इसी लिए भगवान राम के पूर्व सीता जी का, भगवान कृष्ण के पहले राधा जी का नाम लिया जाता है। कार्यक्रमों में पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक प्रदीप भाटी, कार्यक्रम संयोजिका उपमा गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, महिला आयोग की निर्मला दीक्षित, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग तथा भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।

👉नेटवर्क के बिना विकसित भारत की कल्पना संभव नहीं!

उमेश सेठिया द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी ब्रह्म समागम में डॉ दिनेश शर्मा द्वारा ब्राह्मण समुदाय को भविष्य में राम राज्य की स्थापना के लिए बढ़कर आगे आने का आवाहन किया। अंत में विशाल जनसमूह के बीच तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी द्वारा की जा रही राम कथा में डॉक्टर दिनेश शर्मा द्वारा भी संबोधन किया गया। उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ को नहीं बल्कि हृदय के अंदर पल रही अलगाव ,जातिवाद, संप्रदायवाद की ग्रंथि को जलाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया, विधायक धर्मपाल सिंह सदस्य विधान परिषद विजय शिवहरे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मुकुल चतुर्वेदी, भाजपा के जिला अध्यक्ष गिरिराज कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, महामंत्री संतोष कटारा आदि उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...