Breaking News

बीजेपी पार्षद ने अपने ही मंत्री के खिलफ मोर्चा खोला, नगर विकास मंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

● भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिख बताया कि मंत्री के लोगों से जान का खतरा

लखनऊ। मैथिली शरण गुप्त वार्ड के पार्षद और बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव ने अपने ही सरकार के कैबिनेट मंत्री पर जान से मारने की धमकी देने और प्रताडित करने का आरोप लगाया है। दिलीप ने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने जिक्र किया है कि उनको लगातार धमकी दी जाती है। मंत्री के लोगों से उनकी जान को खतरा है।

आरोप है कि नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन कभी भी कोई घटना करवा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि आशुतोष टंडन ऊन्हें पसंद नहीं करते है। उनकी वजह से ही उनको प्रदेश का प्रवक्ता नहीं बनाया गया है। यहां तक की पैनलिस्ट बनने में भी रोड़ा बने रहे। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंत्री की शह पर थाना गाजीपुर लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराया गया। उस मुकदमे के खिलाफ नगर निगम के 60 से ज्यादा पार्षद धरने पर बैठे थे।

दरअसल, दिलीप जहां से पार्षद है उसी विधान सभा सीट से आशुतोष टंडन विधायक चुनकर आते है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पार्षद का टिकट भी आशुतोष टंडन कटवाना चाहते हैं। उन्होंने अपने पत्र में इस बात का जिक्र किया है, इसमें आशुतोष टंडन लोगों से कहते हैं कि ‘बहुत हिंदुत्ववादी नेता बनता है। मुझे विधायक बनने दो, अबकी बार इसे निपटा देंगे।

बांटने दो इसे मोदी, योगी की तस्वीर। अब यह खुद तस्वीर बन जाएगा। मेरा विरोध करता है, इसे मरवा देंगे।’ दिलीप का यह भी आरोप है कि आशुतोष टंडन उनको लगातार धमकी दे रहे हैं। वे मेरे साथ कभी भी अप्रिय घटना घटित करवा सकते हैं।

वे अपराधी प्रवृत्ति को लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। लगातार मंत्री की तरफ से मेरा उत्पीडऩ किया जा रहा है। उनके लोग जान से मारने की धमकी देते हैं। दिलीप श्रीवास्तव ने अपने पत्र में मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। उन्होंने लिखा है कि अपने कार्यालय के सामने की सड़क भी दो साल से वह ठीक नहीं करवा पा रहे हैं। विधान सभा की महत्वपूर्ण सड़कों पर गड्ढे हैं। उन्होंने भ्रष्ट तंत्र को बढ़ावा दिया है। उनके संरक्षण में नगर विकास विभाग में भ्रष्टाचार की चर्चा आम हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मंत्री के कहने पर ही उनको नगर निगम कार्यकारिणी का सदस्य नहीं बनाया गया।

  दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...