Breaking News

विकास व विपक्ष पर प्रहार की रणनीति

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
 डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश में परियोजनाओं के लोकार्पण का सिलसिला चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रमशः जनपदों की यात्रा पर लोकार्पण व शिलान्यास कर रहे है। बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तर प्रदेश की यात्रा पर पहुंच रहे है।

कुछ समय के अंतराल में वह अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे,डिफेंस कॉरिडोर एम्स,खाद कारखना आदि अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण कर चुके है। उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में विकास से संबंधित कार्यक्रमों में भी चुनावी बयार स्वभाविक रूप से चल रही है।

नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने विकास की बातों के साथ ही विपक्ष पर प्रहार भी कर रहे है। अगले हफ्ते नरेंद्र मोदी काशी आ रहे है। यहां वह श्री विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण कर रहे है। ढाई सौ वर्ष बाद यहां का नए सिरे से विकास हो रहा है।

भाजपा ने इस ऐतिहासिक अवसर के दृष्टिगत अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस संबन्ध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने जानकारी दी। बताया कि काशी कॉरिडोर के लोकार्पण पर पार्टी द्वारा प्रदेश में दिव्य काशी भव्य काशी अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति सामाजिक समरसता राष्ट्रीय अंखडता और एकता का प्रतीक होगा। भाजपा का उद्देश्य ही राष्ट्रीय एकता,सामाजिक समानता,सद्भाव और अंत्योदय का नया भारत बनाने का है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी स्तर पर कई कार्यक्रमों की रचना की है। यह कार्यक्रम एक महीनें तक पूरे देश में आयोजित किये जाएगें। तरह दिसंबर से शुरू होकर मकर संक्रान्ति तक चलेगें। पार्टी के सभी जन प्रतिनिधि इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कई कार्यक्रमों की शुरूआत पहले ही हो चुकी है। प्रदेश के सभी शक्तिकेन्द्रों में शिवालय तथा प्रमुख मठ मंदिरों में व्यवस्थित रूप से स्क्रीन लगा कर तेरह दिसम्बर के अभूतपूर्व कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा।

सभी सांगठनिक मंडलों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। सभी प्रमुख मंदिरों,मठों,आश्रमों, धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वतंत्र देव सिंह ने दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के तहत प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। वह लखनऊ के श्री राम जानकी मंदिर में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर की साफ सफाई में सहभागी हुए।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...