चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी चंदौली तहसील पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया गया। समाजवादी पार्टी के कार्येकर्ताओ ने किसानों के लिए हुंकार भरते हुए कहा कि हम हर जोखिम उठाने को तैयार हैं। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है और उनके समर्थन में 7 दिसम्बर 2020 से लगातार समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा व स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धरना और गिरफ्तारी से इसकी शुरुआत की है।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2020/12/129016895_404844270560817_7586328047007273273_n-300x169.jpg)
इसी क्रम में आज भी जनपद चंदौली की महिला नेत्रियों ने तहसील में महिला सभा जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल, अनिता यादव, अर्चना पांडेय, प्रज्ञा मिश्रा, आरती सुनीता, जायसवाल गीता जायसवाल सहित दर्जनों समाजवादी पार्टी की महिला नेत्रियों ने तहसील से गिरफ्तारी दी व गिरफ्तार कर तहसील से नवीन मंडी लाया गया।
वहीं सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अन्नदाताओं के साथ हिटलर शाही कर रही है किसान देश की जान हैं भारत की पहचान है इन पर अंकुश लगाकर भाजपा अपने गले में फांसी का फंदा डाल रही है सरकार को नए कृषि कानून के बिल को वापस लेना ही पड़ेगा। आखिर में गिरफ्तार होने वाली सारी महिला नेत्रियों की रिहा करना पड़ा ।
रिपोर्ट-अमित कुशवाहा