Breaking News

भाजपा ही एकमात्र लोकतंत्र आधारित पार्टी: सुब्रत पाठक

बिधूना/औरेया। भाजपा कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर सालसर गेस्ट हाउस राठगांव व सहार के मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, महामंत्री धीरेंद्र, पूर्व जिलाध्यक्ष गीता शाक्य अभय सेंगर, विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, भाजपा नेता विनोद त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, जिलामंत्री अंशुल दुबे, मण्डल अध्यक्ष सहार अशोक दोहरे, मण्डल मंत्री मंजुल, मण्डल सहायल अध्यक्ष राजेश राजपूत ,मण्डल मंत्री सोनू मिश्रा, अंकित तिवारी, योगेश तिवारी आदि ने माल्यार्पण कर सांसद का अभिनन्दन किया।

सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसमे वास्तव में लोकतंत्र है। जिसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता पार्टी में बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। कॉंग्रेस, सपा और बसपा परिवार वादी पार्टी है। इसमें परिवार का व्यक्ति ही बड़े पदों पर पहुंचता है।

भाजपा विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य के कार्यलय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ने सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए चीन के साथ सीमा विवाद के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हम भारतीय नागरिक हैं, जो कभी भी किसी से नहीं डरे हैं और ना कभी डरेंगे।

उन्होंने कहा, विरोधियों की चाल कभी भी कामयाब नही होंगी। सरकार द्वारा बेगुनाहों पर मुकदमा दर्ज किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा जो कोई भी सरकार की छवि को खराब करने की साजिश रचेगा उसके खिलाफ कार्यवाही जरूर होगी। सबका साथ सबका विकास ही सरकार का मूल मन्त्र है।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...