Breaking News

अयोध्या में महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

अयोध्या। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने शक्ति केन्द्रों, मण्डलों, तथा सिविल लाइन व सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर दोनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यापर्ण का श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने पाटेश्वरी देवी मंदिर कैंट में, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने साहबगंज क्षेत्र में मलिन बस्तियों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान में चलाया।

IT में इस साल गईं 124000 नौकरियां, वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता से मंदी की आशंका

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने राम की पैड़ी तथा जिला पंचायत कार्यालय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने देवकाली में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। सिविल लाइन गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण किया।

अयोध्या में महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी हमारी जीवनशैली को और बेहतर करने में सहायक है। लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा देश की अखंडता तथा सुरक्षा में किए गए कार्य उनके द्वारा दिया गया जय जवान जय किसान का नारा आज लोगों के जेहन में देश भक्ति का भाव जाग्रत करता है।

क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरा देश आत्मनिर्भरता की राह पर चल रहा है। स्वदेशी को देश की जनता अपनाने पर जोर दे रही है। कुछ ऐसा ही सपना महात्मा गांधी ने देखा था।

Please also watch this video

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन के विषय का अध्ययन युवाओं के भीतर राष्ट्रप्रेम के भाव को जागृत करता है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सत्य व अहिंसा के पष्थ पर चलते हुए राष्ट्र के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। एक स्वच्छ, समृद्ध व सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

अयोध्या में महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने रामराज्य का सपना देखा था। जिसको आत्मसात करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चल रही है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के रास्ते अंग्रेजों को परास्त किया था। उनके विचार आज भी शोध का विषय है। सत्य की राह पर चलते हुए हम समाज को नयी दिशा दे सकते है।

सिविल लाइन गांधी प्रतिमा पर मार्ल्यापर्ण के दौरान आलोक कुमार सिंह रोहित, कांशीराम रावत, तिलकराम मौर्या, विशाल सिंह बाबा, विपिन सिंह बब्लू, डा राकेश मणि त्रिपाठी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अनुराग त्रिपाठी सहित पदाधिकारी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस शिक्षकों ने ‘अहिंसा मार्च’ निकालकर बापू के सपनों को साकार करने का संदेश दिया

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं व कार्यकर्ताओं ने आज गांधी ...