Breaking News

बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने अगले वर्ष  होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव  के लिए अपने प्रभारियों का ऐलान किया कर दिया है। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दी गई है। प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रका से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव के लिए सह-प्रभारी बनाया गया है।

उत्तराखंड के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी दी है, उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया गया है। पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोवा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. मार्च-अप्रैल के बीच इन जगहों पर चुनाव हो सकते हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अभी से ही कमर कस ली है। अभी इन पांच राज्यों में से चार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को मिशन 2024 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।

       अजय कुमार

About Samar Saleel

Check Also

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ आंकी गई कीमत

Lucknow। मंडलायुक्त और नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) ...