Breaking News

यूपी में भाजपा ने किया संगठन,एक झटके में बदले 69 जिलाध्यक्ष, पढ़िए पूरी लिस्ट…

यूपी बीजेपी ने अपने संगठन में बड़े स्तर का फेरबदल किया है। पूरे यूपी से 75 प्रतिशत से अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है।

बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं चल रहीं थीं। शुक्रवार को यह फेरबदल कर दिया गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं चल रही थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। 98 जिलों में 69 जिलाध्यक्ष नए बनाए गए हैं और 29 पुराने जिलाध्याक्षों पर ही दांव लगाया गया है।हालांकि इस सूची में महिलाओं को जगह कम मिली है। मात्र पांच महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिला में विनय प्रताप सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह रायबरेली में बुद्विलाल पासी, सीतापुर से राजेश शुक्ला, बाराबंकी में अरविंद मौर्या, गोंडा में अमर किशोर कश्यप, बहराइच में बृजेश पांडेय अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन सभी ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की बात कही है।

जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले हुए संगठन के इस फेरबदल में साफ तौर पर चुनावी तैयारी देखी जा सकती है। पार्टी ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे नेताओं पर दांव लगाया है। इस फेरबदल में सोशल इंजीनियरिंग की झलक साफ देखने को मिल रही है। पार्टी ने इस फेरबदल में जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है। साथ ही उन लोगों को पद से हटाया है जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कुछ महीने बाद होने जा रहे लोकसभा चुनावों में टिकट वितरण के समीकरणों को देखते भी हुए इन चेहरों का चयन किया है।

About News Desk (P)

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...