Breaking News

भाजपा संकल्प पत्र : किसानों को 60 वर्ष की उम्र के बाद मिलेगी पेंशन  

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पिछले साल की तरह ही इस बार भी भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र Sankalp Patra का नाम दिया है। इस दाैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य नेता माैजूद रहे।

राम मंदिर के निर्माण के लिए

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में देश की सुरक्षा, राम मंदिर निर्माण, किसानों के हित में कई वादे किए हैं। संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा का कहना है कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति केवल हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों द्वारा निर्देशित होगी। इसके अलावा आतंकवाद और उग्रवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को जारी रहेगी। सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी। वहीं राम मंदिर के निर्माण के लिए सभी संभवनाए तलाशने का वादा किया है।

कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़

60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन की योजना का लाभ मिलेगा
इसके अलवा किसानों के लिए भी खास वादे किए हैं। अगर इस बार फिर देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों की आय दोगुनी होगी। कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। देश के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा छोटे किसानों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत की जाएगी। इसके लिए उन्हें 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन की योजना का लाभ मिलेगा।

सड़क नेटवर्क विकसित करने के लिए भारतमाला 2.0 

एक लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना की शुरुआत
देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना की शुरु होगी। वहीं वर्ष 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर और वर्ष 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश होगा। नए भारत की बुनियाद रखते हुए 50 शहरों में एक मजबूत मेट्रो नेटवर्क करने का वादा किया है। सड़क नेटवर्क विकसित करने के लिए भारतमाला 2.0 द्वारा राज्यों को सहायता दी जाएगी।

दुकानदारों को पेंशन व महिला सशक्तिकरण का वादा

भाजपा ने सभी छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन की योजना लागू करेगी। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की संख्या को घटाकर 10% से भी कम करने का वादा किया है। महिला सशक्तिकरण में तीन तलाक, निकाह हलाला जैसी प्रथाओं को प्रतिबंधित व समाप्त करने को विधेयक का वादा और सभी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाने का वादा किया है। 200 नए केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों के निर्माण का संकल्प।

भाजपा ने स्वस्थ भारत का भी वादा किया है। इसके लिए 1.5 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रों में टेलीमेडिसिन और डायग्नोस्टिक लैब सुवाधाएं दी जाएंगी। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज या परास्नातक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2022 तक सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पूर्ण टीकाकरण होगा। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में प्रभावी शासन और पारदर्शी निर्णयन के माध्यम से भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने का वादा किया है।

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र

भाजपा ने रविवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने अपने इस संकल्प पत्र में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, महिलाओं के हित, किसानों के हित और आदिवासियों के लिए कई योजनाओं का वादा किया गया। इसमें दुष्कर्म के दोषियों के लिए मृत्युदंड का वादा करते हुए किसानों को 0 फीसद ब्याज पर ऋण दिए की बात कही गई है।

About Samar Saleel

Check Also

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विपक्षी पार्टियों से तोड़े 80 हजार नेता, एक लाख का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न रणनीतियां तैयार की है, ...