Breaking News

भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, प्रबंधन पर जोर 

ऊंचाहार/रायबरेली।  पंचायत चुनाव को विधान सभा चुनाव का रिहर्सल मानते हुए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है । रविवार को ऊंचाहार में सम्पन्न विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में प्रबंधन पर जोर देते हुए सुसंगत तरीके से आम जन मानस में पार्टी की छवि व सरकार के कार्य को सकारात्मक ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया है। उंचाहार मेें आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी सुधाकर त्रिपाठी  (अध्यक्ष  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) रहे। जिनका स्वागत अभिलाष चंद्र कौशल जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया।
इस बैठक में ऊंचाहार विधानसभा के समस्त भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। आने वाले पंचायत चुनाव और मतदाता पुनरीक्षण के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि महोदय ने दिशा निर्देश दिए सभी बूथों पर कम से कम 50 नए वोटर बनाने हैं। सभी मंडल में कार्यालय की व्यवस्था करना हैं जिससे सभी कार्यकर्ताओं को जो भी समस्या है। उसका  निदान करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि कार्यकर्ताओं के सहारे आने वाला और चुनाव जीतने है। सभी समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ना है और सभी मंडल मे एक प्रभारी अलग से नियुक्त किए गए हैं।अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
बैठक में केंद्र व प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और योजनाओं के बारे में जानकारी को विस्तार देने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष दल बहादुर सिंह,अभिलाष  चंद्र कौशल जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा, शैलेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष ऊंचाहार, राजकुमार तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष, विनायक सिंह मंडल जगतपुर, मंडल अध्यक्ष रोहनिया गुड्डू यादव, मंडल अध्यक्ष गौरा अनुराग मिश्रा, राकेश यादव, पंकज श्रीवास्तव, विनीत कौशल, अजय यादव, राजू यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी

लखनऊ। नगर निगम द्वारा महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) के निर्देश पर शुक्रवार को ...