Breaking News

Truck ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

फ़िरोज़ाबाद। आगरा क्षेत्र एत्मादपुर रोड पर एक तेज़ गति से जाते हुए  Truck ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक पर बैठे एक व्यक्ति और एक महिला सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके का फायदा उठा भाग निकला Truck ड्राइवर

एक तेज गति से फ़िरोज़ाबाद की ओर आ रहे Truck  संख्या HR 38 R 1880 ने सामने से आती बाइक को रौंद दिया। जिस पर एक व्यक्ति और एक महिला सवार थे, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी दौरान आगरा की तरफ से अपने परिवार संग फ़िरोज़ाबाद निवासी युवा भाजपाई दुष्यन्त तिवारी कार से आ रहे थे। यह हादसा देख उन्होंने फ़ौरन कार रोक गंभीर घायल अज्ञात महिला पुरुष को एम्बुलेंस के माध्यम से आगरा भिजवाया।
इसी दौरान मौका देख ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दुष्यन्त तिवारी ने बताया दोनों की हालत अत्यंत गंभीर है।

मो० फरमान

About Samar Saleel

Check Also

भारत ने ग्लोबल साउथ के 2 देशों को भेजी मदद

New Delhi,(शाश्वत तिवारी)। भारत ने ग्लोबल साउथ (गरीब एवं विकासशील देश) के प्रति अपनी निरंतर ...