Breaking News

किसानों की आमदनी दोगुना करने का दम भरने वाली भाजपा अपने सारे वादे भूली – मनजीत सिंह

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने आज फैजाबाद पहुंच कर सबसे पहले रालोद के नेता रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान जी को नमन किया। उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अवध क्षेत्र के क्षेत्र अध्यक्ष के लिए रालोद के वरिष्ठ नेता राम सिंह पटेल को अवध का अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी को पूरी उम्मीद है की राम सिंह पटेल के नेतृत्व में अवध में पार्टी और मजबूत होगी। इस समय पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल का सदस्यता अभियान रहा है, आप सब लोग बढ़-चढ़कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने का काम करे। श्री सिंह ने कहा कि इस समय देश में रोजगार खत्म हो गए हैं, महंगाई 4 गुना बढ़ गई है। चाहे डीजल हो, पेट्रोल हो, कीटनाशक दवाइयां हो, हर वस्तु पर चार गुना महंगाई हो गई। वही किसान की फसल आधे दाम पर बिक रही है।

अपने घोषणा पत्र में सरकार ने कहा था कि गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन में किया जाएगा. 14 माह गुजर जाने के बाद भी किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा। जो लाइसेंस पहले ढाई सौ रुपए में बनता था, अब ₹55 में बन रहा है। सरकार ने केवल अदानी को फायदा पहुंचाया है। गरीब आदमी गरीब ही होता चला जा रहा है। 2022 में किसानों की आमदनी को दोगुना करने का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी अपने सब वादे भूल गई है।

किसानों की आय दोगुनी तो छोड़िए आधी रह गई है। किसानों को एमएसपी पर घंटी नहीं दी जा रही है। देश में काले कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में 850 शहीद हो गए हैं। उन किसानों को आज तक सरकार ने मुआवजा नहीं दिया है। कांग्रेसी सरकारों में देश पर 59 वा घर पर कर्जा था जो आज बढ़कर 139 ब्लॉक हो गया है। देश कर्ज में डूब गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कहा था कि देश में हर साल 9 जवानों को दो करोड़ नौकरियां दी जाएंगी जो नौजवानों को नहीं दी गई। सरकार ने केवल ठगने का काम किया है। देश को केवल धर्म के नाम पर बांटने का काम किया और धर्म के नाम पर लड़ाने का काम इन्होंने किया है। पिछले 8 सालों में देश को गरीबी की ओर धकेल दिया गया। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों की बिजली के बिल को माफ करने की घोषणा की थी जो नहीं किया है।

राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता है कि अपने घोषणापत्र को शीघ्र से शीघ्र पूरा करें। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने हमेशा किसानों मजदूरों की आवाज को बुलंद कर संघर्ष करने का काम किया है, चाहे वह किसान आंदोलन किस समय हो यह अग्निपथ की योजना का विरोध किया है। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को सभी कार्यकर्ता 23 सितंबर तक पूरा करें और स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रशासन को अवगत कराएं वह आंदोलन करने की रणनीति को तैयार करें।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संत राम कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने पिछडा को ठगने का काम किया वर्तमान सरकार द्वारा पिछडो के हित में कोई कार्य नही किया गया। यदि पिछड़ा वर्ग अपना हित चाहता है तो रालोद से जुडे और संगठन को मजबूत करेे। वही अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद ने कहा कि रालोद के अलावा  कोई संगठन अल्प संख्यको हित में कार्य नही करता आज तक रालेाद को छोडकर सभी राजनीतिक दलो ने अल्प संख्यको को वोट बैक समझते रहे है। चाहे कोई राजनीतिक दल को उसने अल्प संख्यको के हित में कोई काम नही किया है। सिंर्फ ठगने का काम किया गया है सभी लोग संगठन को मजबूत करे।

वही लगातार रालोद को मजबूत करने में लगे वरिष्ठ नेता अफसर अली ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन पूरे प्रदेश व देश में मजबूत हो रहा है। किसानो व नौजवानो के लिए लगातार पार्टी संघर्ष कर रही है। आप लोग संगठन से जुडकर चौधरी जयंत सिंह को मजबूत करे। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विश्वेश नाथ मिश्रा ने भी भाग लिया, साथ ही संगठन की नीतियो पर प्रकाश डाला। कार्यकम में रालोद के नवनियुक्त अवध प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारी संख्या में जनपद के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने ससुर समेत नौ लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा, लगाए ये आरोप

बरेली:  बरेली की यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने अपने ससुर हरीश नायक पर एक और मुकदमा ...