Breaking News

भाजपा ने जीता हमीरपुर उप-चुनाव

हमीरपुर । भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उप चुनाव में हमीरपुर सदर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। हमीरपुर सदर से विधायक अशोक सिंह चंदेल की सदस्यता जाने के बाद 23 सितंबर को सम्नन उप चुनाव के मतदान में भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह ने बाजी मारी है।

मतगणना के पहले चक्र से

कृषि उत्पादन मंडी परिसर में गुरुवार को मतगणना के पहले चक्र से ही बढ़त लेने वाले भारतीय जनता पार्टी के युवराज सिंह ने 26वें चक्र की मतगणना तक अजेय बढ़त बना ली थी। भाजपा के युवराज सिंह को 74168 तथा समाजवादी पार्टी के मनोज प्रजापति को 56397 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी के नौशाद अली को 28749 और कांग्रेस के हरदीपक निषाद को 16083 वोट मिले। यहां पर कुल 149094 मत में से नोटा में 2290 लोगों ने बटन दबाया। इस तरह भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह ने 17771 वोट से जीत दर्ज की।

सामूहिक हत्याकांड में भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद होने के कारण रिक्त हमीरपुर सदर विधानसभा सीट पर 23 सितंबर को मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरु हो गई। पहले एक घंटा में भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह ने बढ़त बना ली। यहां पर आज चार नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया। जिनको लाख एक हजार 148 मतदाता में से 51 प्रतिशत ने वोट डाला। यहां 23 सितंबर को 257 मतदान केंद्र व 476 मतदेय स्थल पर मतदान हुआ था।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...