Breaking News

बड़ागांव के मुखिया को हुआ ब्रेन हेमरेज, राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन ने दिए रु. 70 हजार सहायता राशि

जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आगे जरूरत होगी तो संगठन की ओर से 70,000 उनके बेटे को मदद की जाएगी।

वाराणसी। बड़ागाव ग्राम प्रधान घनश्याम गुप्ता (ब्लॉक बड़ागांव) को ब्रेन हेमरेज हो गया है। वो बहुत गरीब परिवार से हैं और कई दिनों से हॉस्पिटल हेल्थ सिटी काजीसराय में जीवन मरण से झेल रहे हैं।

बड़ागांव के मुखिया को राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन ने दिए रु. 70 हजार सहायता राशि

राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और वाराणसी जिला के प्रधान साथियों की ओर से रु. 70 हज़ार सहयोग धनराशि के रूप में घनश्याम गुप्ता की मदद के लिए उनके परिवार को दी गयी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रधान घनश्याम गुप्ता को जल्द से जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद दें। जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आगे जरूरत होगी तो संगठन की ओर से 70,000 उनके बेटे को मदद की जाएगी।

जरूरत होगी तो संगठन की ओर से प्रधान के बेटे को मदद की जाएगी -जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह

उनके परिवार को हिम्मत और मजबूती देने के लिए प्रधान जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सेवापुरी ब्लाक अध्यक्ष नितिन सिंह, सेवापुरी ब्लाक का नक्शा घनश्याम यादव ,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, आराजी लाइन ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश पटेल ,संतोष यादव, संजय यादव, भीटकुरी प्रधान बच्चा सिंह, रामाश्रय मौर्या, सुजीत सिंह, सोनू सिंह, गगन सिंह, मधुबन यादव, जिला महामंत्री आशीष, रवि कुमार प्यारी प्रधान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- जमील अख्तर

About reporter

Check Also

बांदा में बाढ़ से निपटने की तैयारी: पैलानी डेरा में मॉक ड्रिल के दौरान नाव पलटने पर रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास

  उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बाढ़ की तैयारियों को लेकर पैलानी तहसील के ...