Breaking News

बसपा-सपा सरकार ने मां-बेटियों का किया सम्मान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती ने मिर्जापुर और चंदौली में संयुक्त जनसभाओं को संबोधित करते हुए मिर्जापुर से प्रत्याशीरामचरित्र निषाद,राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और चंदौली से डा. संजय चौहान को जिताने की अपील किया। मिर्जापुर और चंदौली में लाखो की भीड़ थी।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी कमी छिपा रहे है। भाजपा सरकार में ऐसे शौचालयों का निर्माण हुआ है जिनमें दरवाजा और पानी नही है। भाजपा बहन-बेटियों का सम्मान करने का झूठा दावा कर रही है।

बसपा-सपा सरकारों ने बहन-बेटियों का सबसे अधिक सम्मान किया है गठबन्धन मां-बेटियों के हिफाजत के मामले में सबसे आगे है।

बसपा सरकार में डा0 भीम राव अंबेडकर ग्रामों का विकास किया गया था। उत्तर प्रदेश की बसपा-सपा सरकार में सोनभद्र को विकास से जोड़ा गया था। नक्सलवाद से प्रभावित लोगों को रोजी-रोजगार से जोड़ने को प्राथमिकता दी गई। मिर्जापुर में भी विकास के कई महत्वपूर्व कार्य हुए। महागठबन्धन काम में विश्वास करता है। भाजपा की तरह हवा-हवाई नही है।

अखिलेश यादव ने

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण से आगे अब अंतिम चरण तक मतदाताओं के रूख से स्पष्ट है कि वे भाजपा को विदा करने का मन बना चुके हैं। जनता गठबन्धन को जिताना चाहती है। एक नई सरकार और नया प्रधानमंत्री चुनना चाहती है।

उन्होने कहा भाजपा की सरकार ने समाज के हर वर्ग को दुःखी किया है,लोग परेशान हैं। उसके सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। इसलिए जनता को मतदान के दिन का इंतजार है जब वह देश को धोखा देने वाली सरकार से पूरा हिसाब किताब लेगी।

श्री अखिलेश ने कहा कि भारत पर पहले 35 लाख करोड़ का कर्ज था भाजपा के पांच साल में यह 70 लाख करोड़ हो गया है। जीएसटी, नोटबंदी ने कामधंधे चैपट कर दिए। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी जो कहते है उसका उल्टा करते हैं। अब उनकी चैकी छीनने का वक्त आ गया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...