Breaking News

CAA Protest: आजमगढ़ से 20 गिरफ्तार, सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।

इस घटना पर एसपी, टी सिंह ने बताया कि, जिले में धारा 144 लागू है। कुछ महिलाएं और बच्चे विरोध प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए थे, जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की तो कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया।

20 लोगों गिरफ्तार

दरअसल संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के खिलाफ आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज में प्रदर्शन और देश विरोधी नारेबाजी करने के आरोप में 35 नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है और उनमें से 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हम लेकर रहेंगे आजादी के नारे लगे

पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने गुरुवार को बताया कि मौलाना जौहर पार्क बिलरियागंज में मंगलवार को सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पहुंचीं महिलाओं की आड़ में कुछ लोगों ने ‘‘हम लेकर रहेंगे आजादी’’ के कथित नारे लगाने के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक विशेष समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।

35 नामजद तथा सैकड़ों अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि उपद्रवी लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों के अलावा घातक हथियारों से भी लैस थे। इस मामले में 35 नामजद तथा सैकड़ों अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। उलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव ताहिर मदनी सहित 20 लोगों को बुधवार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में उलेमा कौंसिल के फरार नेता नुरूल हुदा, मिर्जा शाने आलम और ओसामा पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...