Breaking News

आज बच्चों के लिए घर पर बनाए केक, देखे इसकी आसान विधि

बच्चों को केक और चॉकलेट बहुत पसंद होते हैं, लेकिन हर बार बाज़ार का केक खाना सही नहीं। रेड वेलवेट केक अब काफी लोकप्रीय हो चुका है और लोगों को ये काफी पसंद आता है। आप ये केक घर पर भी बना सकती हैं वो भी चाय या कॉफी के कप में। जी हां, ये केक बनाने में आपको बहुत ज्यादा समय नहीं लेगगा और बच्चों को ये काफी पसंद आएगा। तो चलिए आज बताते हैं रेड वेलवेट मग केक की

एक मीडियम साइज बर्तन में पहले दूध और सिरके को मिला लें।

अब एक बड़े मग में सभी सूखे इंग्रीडियंट्स मिला लें। इसमें पिसी चीनी, मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, नमक आदि सब मिला लें।

अब इसमें दूध वाला मिक्सचर और वेजिटेबल ऑयल मिलाएं। इसे तब तक चलाएं जब तक ये स्मूथ न हो जाए।

अब इसमें पांच बूंद रेड फूड कलरिंग मिलाएं। इसे इतना सॉफ्ट पेस्ट बनाना है जैसा डोसे का बैटर रहता है।अब इसे माइक्रोवेव में 1 मिनट 10 सेकंड तक पकाएं। माइक्रोवेव पहले से ही गर्म होना चाहिए और बेकिंग टेम्प्रेचर उतना ही रखें जितना आप नॉर्मल बेकिंग के समय करती हैं। आप चाहें तो इसमें चॉकलेट चिप्स भी मिला सकती हैं। ये पकाते समय मिलाएं और ऊपर से पाउडर शुगर छिड़क दें।

About News Room lko

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...